Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, वरना शनिदेव का झेलना पड़ेगा क्रोध
Shaniwar Ko Kya Nahi Kharidna Chahiye: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि शनि देव की कृपा मिलने पर व्यक्ति के जीवन में सुख, सफलता और उन्नति आती है। वहीं, उनकी नाराजगी से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए लोग इस दिन शनि मंदिर जाकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, शास्त्रों में बताए कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओं की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शनि की साढ़ेसाती, ढैया या अन्य नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। ऐसे में, आइए जानते हैं कि शनिवार को किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए -

लोहा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन लोहे या लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी को शुभ नहीं माना गया है। माना जाता है कि लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है, इसलिए इस दिन लोहे का सामान घर लाने से पारिवारिक तनाव, मानसिक अशांति और कामकाज में रुकावटें बढ़ सकती हैं। हालांकि शनिवार को लोहे का दान करना शुभ कार्यों में गिना जाता है। यदि किसी कारणवश लोहे की वस्तु दान करनी हो, तो उसे पहले से खरीदकर रखना अधिक उचित माना जाता है।
नमक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को नमक खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और अनावश्यक खर्चों के साथ कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है। हालांकि नमक का दान करना शुभ माना जाता है और इसे शनि दोष से राहत दिलाने वाला उपाय भी बताया जाता है। यदि घर के लिए नमक खरीदना जरूरी हो, तो कई लोग इसे एक दिन पहले खरीदकर रखने को बेहतर मानते हैं।
काले रंग के कपड़े
शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने को भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे जीवन में दुख और दुर्भाग्य बढ़ता है। इसलिए शनिवार को नए काले रंग के कपड़े खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।
तेल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों या तिल का तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, शनिवार को शनि देव को तेल अर्पित करना या जरूरतमंदों को तेल का दान देना शुभ माना जाता है। यदि किसी पूजा या उपाय के लिए तेल की आवश्यकता हो तो उसे पहले से खरीदकर रखना बेहतर माना जाता है।
झाड़ू
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार को झाड़ू खरीदने से आर्थिक तंगी और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं। इसलिए शनिवार को झाड़ू खरीदने की बजाय किसी अन्य दिन खरीदना अधिक शुभ माना जाता है।
काले रंग के जूते-चप्पल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार को नए जूते या चप्पल खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता। विशेष रूप से काले रंग के जूतों की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में संघर्ष बढ़ सकते हैं और कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। यदि जूते खरीदना बहुत जरूरी हो तो उन्हें अगले दिन से उपयोग में ला सकते हैं।
काला तिल
काला तिल शनि देव की पूजा में विशेष महत्व रखता है, लेकिन मान्यता है कि शनिवार के दिन इसे खरीदना उचित नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और व्यक्ति को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि पूजा या उपाय के लिए काले तिल की जरूरत हो तो उन्हें एक दिन पहले खरीद लेना बेहतर माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
