Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Surya Gochar: छठ महापर्व के साथ इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य गोचर का मिलेगा बंपर लाभ
Surya Gochar on Chhath Puja 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को राजा की उपाधि प्राप्त है। सूर्य के स्थान परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिलता है। सूर्य गोचर को काफी महत्वपूर्ण माना गया है।
इस साल छठ पूजा 17 नवम्बर से शुरू हो रहा है। वहीं सूर्य देव भी इसी दिन वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य अगले एक महीने तक इस राशि में मौजूद रहने वाले हैं। यहां उनके साथ बुध और मंगल भी रहेंगे। आइये जानते हैं छठ पूजा के दिन होने वाला सूर्य गोचर किन 3 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि:
नवंबर माह में होने वाला सूर्य का यह गोचर सिंह राशि के लिए बहुत ही शुभ रहने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बन सकते हैं। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के लोगों की लव लाइफ में भी सुधार आएगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि:
सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक में ही होने वाला है। इस राशि के जातकों के भाग्य में बड़ा परिवर्तन होने वाला है। वो इस अवधि में जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। छात्रों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए इस बार की छठ पूजा विशेष फलदायी रहने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों को लाभ प्राप्त होगा। धन कमाने के मौके मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के विवाह योग बनने की उम्मीद है। लम्बी दूरी की यात्रा का योग नजर आ रहा है। कुलमिलाकर यह समय आपके लिए बहुत सुखद रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications