Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Swapna Shastra: सपने में बच्चे का जन्म देखना शुभ या अशुभ? जानिए किस बात का है संकेत
Sapne Mein Bacche Ko Janm Dete Hue Dekhna: नींद के दौरान लगभग हर व्यक्ति सपने देखता है। कई बार ऐसे सपने दिखाई देते हैं, जिनके बारे में हम दिनभर सोचते हैं, जो काम हम करना चाहते हैं या फिर जो बातें हमारे मन में कहीं न कहीं चल रही होती हैं। हालांकि, कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनका हमारी रोजमर्रा की सोच से कोई सीधा संबंध नहीं होता, फिर भी वे हमें दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत दे सकते हैं। इनमें से कुछ शुभ फल देने वाले माने जाते हैं, जबकि कुछ को सावधानी का संकेत माना जाता है। ऐसे में, यदि कोई महिला सपने में खुद को बच्चे को जन्म देते हुए देखती है, तो इसके भी अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। आइए, जानते हैं स्वप्न शास्त्र इस बारे में क्या कहता है -

सपने में बच्ची का जन्म देखना
यदि सपने में किसी बच्ची का जन्म दिखाई दे, तो इसे स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि यह सपना परिवार में सम्मान और खुशियों के बढ़ने का संकेत देता है। खासतौर पर घर की किसी महिला को प्रतिष्ठा या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने की संभावना मानी जाती है। इसके अलावा यह सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की ओर भी इशारा करता है।
सपने में लड़के का जन्म देखना
सपने में लड़के का जन्म होते देखना भी अच्छा संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना आने वाले समय में सुखद अवसरों और सफलता का प्रतीक हो सकता है। इसका संबंध व्यक्ति के निजी जीवन के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में प्रगति से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि लंबे समय से जिस इच्छा या लक्ष्य को पाने का प्रयास किया जा रहा हो, उसके पूरे होने की संभावना बढ़ सकती है।
खुद को बच्चे को जन्म देते हुए देखना
यदि कोई महिला सपने में स्वयं को बच्चे को जन्म देते हुए देखती है, तो इसे भी शुभ स्वप्न माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह सपना जीवन में किसी नई शुरुआत, अच्छे अवसर या सकारात्मक परिवर्तन का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आने वाले समय में सुखद घटनाएं घट सकती हैं और व्यक्ति को खुशी देने वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
