Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Vastu Signs Of Financial Problem: वास्तु शास्त्र अनुसार, जब किसी व्यक्ति पर आर्थिक परेशानी आने वाली होती है, तो उससे पहले कुछ संकेत दिखने लगते हैं। ये संकेत धीरे-धीरे रोजमर्रा की जिंदगी में नजर आते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन्हें समझ नहीं पाते। अगर समय रहते इन इशारों को पहचान लिया जाए, तो बड़ी आर्थिक मुश्किलों से बचा जा सकता है। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जो घर में आर्थिक परेशानी आने का इशारा देते हैं -

तुलसी का बार-बार सूखना
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-शांति का वास होता है। अगर घर में लगा तुलसी का पौधा बार-बार सूखने लगे, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता।
नल से पानी टपकना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगातार नल से पानी टपकना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे धीरे-धीरे धन की कमी और खर्च बढ़ने लगता है।
बार-बार कांच टूटना
अगर घर में बार-बार कांच या शीशा टूटता है, तो इसे नकारात्मक माहौल का इशारा माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा होने से घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
घर में झगड़े बढ़ना
परिवार के लोगों के बीच बार-बार लड़ाई-झगड़ा होना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इससे मानसिक तनाव के साथ आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है।
आभूषण खो जाना
घर में सोना-चांदी या कीमती चीजों का बार-बार खोना भी आर्थिक अस्थिरता का संकेत माना जाता है।
पैसा न टिकना
अगर अच्छी कमाई होने के बावजूद आप पैसे बच नहीं पा रहे हैं, तो इसे भी आर्थिक परेशानी का संकेत समझा जाता है। इसलिए पैसों को सोच-समझकर खर्च करें।
लाल चींटियों का दिखना
घर में अचानक लाल चींटियों का ज्यादा दिखाई देना भी कर्ज या खर्च बढ़ने से का संकेत माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications