Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर में चींटियों ने मचा रखा है हुडदंग, इन नुस्खों से चुटकियों में भगाएं
क्या छोटी सी दिखने वाली लाल चीटियों ने आपके नाक में दम कर रखा हैं? कहीं घर के कोनों में, तो कहीं रसोई में रखें गुड़-शक्कर के डिब्बों में मिलने वाली चीटियाँ हर गृहणी के सिर का दर्द बनी हुई हैं। ऐसे में घर में बच्चा है तो चिंता और बढ़ जाती है। अगर बच्चे ने खाने का छोटा-सा भी टुकड़ा गिरा दिया हो तो चीटियों की फौज आ जाती है। और अगर कभी कोई चीटी आपको कांट ले तो यह आपके लिये परेशानी का सबब बन सकती हैं। तो अगर आप इन लाल चीटियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो आज ही आज़माये इन घरेलु नुस्खों को।

नमक-
घर के कोनों और दीवारों के आस-पास नमक छिड़क दें। आप नमक को पानी के साथ मिलाकर स्प्रे भी बना सकती है। जहाँ- जहाँ चीटियाँ नजर आयें इस स्प्रे का छिड़काव कर दें।

चॉक-
लाल चीटियों को भागने में चॉक बेहद काम की चीज है। चॉक में पाया जाने वाला कैल्शियम कार्बोनेट चीटियों के काम आता है। चॉक के पाउडर को चींटियों पर छिड़क दे या चारों और लाईन बना दे। रसोई और कमरे के कोनों पर लकीरें खींच दे, छोटे-मोटे कीडें मकोडें भी दूर रहेंगे।

नींबू-
जिस जगह चीटियाँ नज़र आये वहा निंबू निचोड दे या नींबू या संतरे के छिलके रख दे। जानकारो के मुताबिक चीटियों को सिट्रस की खुशबू पसंद नही आती। आप पौंछा लगते समय भी पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला सकती है।

काली मिर्च-
काली मिर्च से चीटियाँ कोसों दूर रहती है , तो अगर आप चीटियाँ को चुटकियों में भगाना चाहती है तो काली मिर्च का पाउडर या काली मिर्च को पानी में मिलाकर चीटियों पर डाल दे।

दालचीनी-
चीटियाँ भगाने का यह कारगर तरीका है। इसके लिये आपको दालचीनी और लौंग को साथ मिलाकार चीटियों के आने की जगह रखना है। घर में जहां-जहां चीटियों ने घर बना रखे हो दालचीनी पाउडर और लौंग छिडक दे। आप दालचीनी और लौंग के एसेंशियल ऑयल का भी यूज कर सकती है।

हल्दी और फिटकरी-
लाल चीटियों को भगाने के लिए हल्दी और फिटकरी को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर तैयार कर ले। इस पाउडर को घर में उन जगहों पर छिड़क दें जहां से चीटियां आ सकती है। ऐसा करने से चीटियां घर में नहीं आएगी।

लहसुन -
चीटियां लहसुन की गंध से दूर भागती है। लहसुन में एलिसिन और एजोइन पाया जाता है जिसकी वजह से लहसुन में गंध आती है लहसुन को पीसकर रस निकाल ले और जगह-जगह छिड़क दें।

विनेगर-
पानी और विनेगर को बराबर मात्रा में मिलाकर इससे किचन काउंटर, घर के कोने और ऐसी जगह पर जहां चीटियां पाई जाती है पौंछा लगा दे। कई बार ऐसा करने से जिस ट्रेल स्मेल को सुंघकर चीटियां आगे चलती है वह भी हट जाएगी।

पिपरमिंट-
पिपरमेंट या पुदीने में चीटियों को प्रतिकर्षण करने वाले गुण होते हैं जो चीटियों को दूर रखने में लाभदायक है। चीटियां इसकी तेज गंध को सहन नहीं कर पाती, साथ ही चीटियों की सूंघने की क्षमता को भी प्रभावित करती है जिससे वे खाने की चीजों की जगह का पता नहीं लगा पाती।

खीरे का छिलका-
चीटियों से छुटकारा पाने के लिए खीरे के छिलकों का यूज़ पुराने जमाने से लोग करते रहे हैं। खीरे के स्वाद को चीटियां सहन नहीं कर पाती है और उस जगह से ली जाती है। कड़वा खीरा इस उपाय के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन अगर आपके पास कड़वा खीरा नहीं है तो आप सामान्य खीरे को भी यूज कर सकती हैं। खीरे के छिलके को जहां पर चीटियां दिखे वहां पर रख दे। पुराना छिलका हटाकर रोजाना नया छिलका रखें। ऐसा तब तक करे जब तक चीटियां पूरी तरह से चली ना जाए।

लाल मिर्च-
चीटियों को भगाने के लिए लाल मिर्च और हल्दी को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर तैयार कर ले। इस पाउडर को चीटियों की कतारों और जहां से चीटियां आती है उस जगह डालें।



Click it and Unblock the Notifications
