Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली केला? इन आसान तरीकों से करें असली और नकली केले की पहचान
How To Identify Real And Fake Banana: आजकल बाजार में मिलने वाली कई चीजों में मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं। फल और सब्जियां भी इससे अछूते नहीं हैं। केला एक ऐसा फल है, जिसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं। यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। केले में विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। केला शरीर को ऊर्जा देने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन सवाल यह है कि जो केला हम खा रहे हैं, वो असली है या नकली? जी हां, कुछ जगहों पर फलों को जल्दी पकाने के लिए कार्बाइड जैसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह से पकाए गए केले के सेवन से आपको नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि खरीदने से पहले केले की सही पहचान की जाए। ऐसे में, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से नकली केले की पहचान कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

पानी से करें पहचान
केले की पहचान पानी से की जा सकती है। इसके लिए एक बर्तन में पानी भरें और उसमें केला डालें। अगर केला नीचे बैठ जाता है, तो वह सामान्य रूप से पका हुआ हो सकता है। लेकिन अगर केला ऊपर तैरने लगे, तो संभावना है कि उसे केमिकल से पकाया गया हो।
छिलके का रंग और धब्बे से पहचानें
प्राकृतिक रूप से पके केले के छिलके पर छोटे-छोटे भूरे धब्बे दिखाई देते हैं। यह संकेत है कि केला धीरे-धीरे और समान रूप से पका है। वहीं, केमिकल से पके केले अक्सर ऊपर से एकदम पीले और चमकदार दिखते हैं, लेकिन उन पर प्राकृतिक धब्बे कम होते हैं।
डंठल (ऊपरी हिस्सा) देखें
अगर केले का डंठल हल्का काला या सूखा दिखाई दे, तो यह संकेत है कि वह प्राकृतिक रूप से पका है। लेकिन अगर डंठल का रंग हरा है, तो समझ लें कि इसे कार्बाइड से पकाया गया है। इसे ना खरीदें।
नकली केला खाने के नुकसान
नकली या केमिकल से पके केलों का सेवन लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग या पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। कुछ मामलों में त्वचा पर एलर्जी या जलन की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए केला खरीदते समय उसके रंग, बनावट और डंठल पर जरूर ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications