Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Vastu Tips For Clock: घर में कहां लगाएं घड़ी, जो बदल देगी किस्मत, जानें सही दिशा और देखें चमत्कार
Vastu Tips For Wall Clock: हर किसी के घर में घड़ी लगी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सही समय बताने वाली घड़ी गलत दिशा में लगी हो तो आपकी किस्मत, धन और तरक्की को प्रभावित कर सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी सिर्फ समय नहीं दिखाती, बल्कि वह ऊर्जा और भाग्य का संकेत भी होती है। अगर घड़ी गलत दिशा में लगी हो तो काम में रुकावट, पैसों की तंगी और तनाव बढ़ सकता है।
लेकिन यदि इसे सही दिशा में लगाया जाए तो जीवन में सफलता, शांति और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने की सही दिशा और इसके चमत्कारी लाभ और कौन सी दिशा में भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए घड़ी।
घड़ी लगाने की सबसे शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिवार पर लगी घड़ी सौभाग्य लाती है लेकिन गलत दिशा में लगी घड़ी सफलता के रास्ते रोक देती है। ऐसे में जान लें कि वास्तु में घड़ी लगाने की सही दिशा उत्तर बताई गई है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आय बढ़ती है, रुका हुआ पैसा वापस आता है और करियर में प्रगति होती है।

इस दिशा में घड़ी लगाने से होती है उन्नति
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूर्व दिशा में भी घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा सूर्य की दिशा होती है तो ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से उन्नति के मार्ग खुलते हैं। पूर्व में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, पढ़ाई और नौकरी में सफलता मिलती है और परिवार में सामंजस्य बना रहता है।
इस दिशा में कभी न लगाएं घड़ी
ये तो आपने जान लिया है कि किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। अब ये भी जान लें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा की होती है इसलिए यहां घड़ी लगाने से तरक्की रुक जाती है, पैसों का नुकसान हो सकता है और समय आपके खिलाफ चलने लगता है।
पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से क्या होता है?
वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा की दिवार पर भी घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से निर्णय गलत होने लगते हैं और करियर में बाधाएं आती हैं, बनते काम बिगड़ जाते हैं।
बेडरूम और लिविंग रूम में घड़ी लगानी चाहिए या नहीं?
जान लें कि बेडरूम में घड़ी लगा सकते हैं लेकिन कभी भी बिस्तर के ठीक सामने यानी की जब आपकी नींद खुले तो उसी पर नजर पड़े ऐसी जगह पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। वहीं लिविंग रूम में पूर्व या उत्तर दीवार सबसे शुभ होती है। ऐसे में ये कहना सही है कि सही दिशा में लगी घड़ी चमत्कार दिखाती है, आपके करियर में उन्नति के मार्ग खोलती है और जीवन की बाधाओं से लड़ने का हौसला देती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी घर में बंद, खराब या टूटी घड़ी न रखें। या तो उसे ठीत करवाएं या फिर कचरे में फेंक दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
