Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Vastu Tips: इस दिशा में सिर करके सोना माना जाता है मृत्यु शय्या, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Vastu Tips: दिनभर की थकान के बाद रात की नींद सिर्फ शरीर को आराम नहीं देती, बल्कि आपके भाग्य, सेहत और मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर डालती है। ये तो आप जानते ही हैं कि वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं तो यह धीरे-धीरे आपकी ऊर्जा को कमजोर कर सकता है। यही वजह है कि कुछ दिशाओं में सिर करके सोना "मृत्यु शय्या" के समान माना गया है। कई लोग रोजाना बिना जाने-समझे ऐसी दिशा में सोते हैं जो बीमारी, तनाव, आर्थिक नुकसान और यहां तक कि जीवन पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती है।
अगर आप भी अच्छी नींद, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन चाहते हैं, तो सोने की सही दिशा जानना बेहद जरूरी है। आइए आप जान लें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में सोना शुभ माना जाता है और किस दिशा में सोना माना जाता है अशुभ?
किस दिशा में सिर करके सोना माना जाता है मृत्यु शय्या?
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर (North) दिशा में सिर करके सोना सबसे अशुभ माना गया है। इसे ही मृत्यु शय्या कहा जाता है। माना जाता है कि पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्तर से दक्षिण की ओर होता है। जब व्यक्ति उत्तर दिशा में सिर रखकर सोता है तो शरीर का चुंबकीय संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर, नींद की समस्या, मानसिक अशांति और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

उत्तर दिशा में सोना क्यों होता है खतरनाक?
हमारे शरीर में भी एक प्राकृतिक चुंबकीय शक्ति होती है। जब सिर उत्तर दिशा में होता है, तो यह पृथ्वी के चुंबकीय प्रवाह के विपरीत हो जाता है। इसका असर सीधे दिमाग और दिल पर पड़ता है। इससे अनिद्रा, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी जैसी बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में लंबे समय तक इस दिशा में सोने से व्यक्ति की ऊर्जा कमजोर होने लगती है।
सोने की सबसे शुभ दिशा कौन सी है?
वास्तु के अनुसार दक्षिण (South) दिशा में सिर करके सोना सबसे शुभ माना गया है। इससे शरीर को पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इससे नींद गहरी आती है, स्वास्थ्य बेहतर रहता है और मन शांत रहता है। इसके अलावा पूर्व (East) दिशा भी अच्छी मानी जाती है, खासकर छात्रों और मानसिक काम करने वालों के लिए। ऐसा माना जाता है कि जो पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोते हैं वो बुद्धिमान बनते हैं।
अगर बेड की दिशा बदलना संभव न हो तो क्या करें?
अगर कमरे की बनावट के कारण आप बेड नहीं बदल सकते, तो कोशिश करें कि कम से कम सिर की दिशा उत्तर की बजाय पूर्व या दक्षिण की ओर रहे। साथ ही सोते समय मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और आईने को सिरहाने से दूर रखें ताकि नकारात्मक ऊर्जा कम हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications