Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Bedroom Vastu Tips: किस दिशा में रखें बेड, किस तरफ सिर करके सोना है शुभ? आप भी जान लें
Bed Position According to Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर वस्तु का सही स्थान और दिशा तय होती है। खासकर बेडरूम और बेड की दिशा का सीधा असर व्यक्ति की सेहत, मानसिक शांति, रिश्तों और तरक्की पर पड़ता है। अगर बेड गलत दिशा में रखा हो या सोने की दिशा ठीक न हो, तो व्यक्ति को अनजानी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नींद की कमी, तनाव, पति-पत्नी में झगड़े, आर्थिक रुकावट और करियर में बाधा जैसी समस्याएं इसी का संकेत हो सकती हैं।
ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते बेड की दिशा को ठीक कर लें, ताकि जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो और सुख-समृद्धि बनी रहे। आइए जान लेते हैं कि किस दिशा में बेड होना चाहिए और किस दिशा में व किस पोजिशन में सोना चाहिए।

सोने की सही दिशा क्यों है जरूरी? (Best Direction to Sleep)
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को जीवन का अहम हिस्सा माना गया है। मान्यता है कि घर में रखी चीजों की दिशा केवल सजावट नहीं, बल्कि व्यक्ति की किस्मत और ऊर्जा से जुड़ी होती है। जिस तरह सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी की ऊर्जा हमारे शरीर को प्रभावित करती है, उसी तरह सोते समय सिर की दिशा भी हमारे मानसिक और शारीरिक संतुलन को प्रभावित करती है। अगर आप रोज गलत दिशा में सोते हैं, तो इसका असर धीरे-धीरे आपकी सेहत और व्यवहार पर दिखाई देने लगता है।
वास्तु के अनुसार किस दिशा में रखें बेड? (Best Sleeping Position Vastu)
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में पलंग को दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में रखा बेड स्थिरता, शांति और पारिवारिक सुख को बढ़ाता है। बेड की स्थिति ऐसी होनी चाहिए कि सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर रहे। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को गहरी व शांत नींद आती है।
सही दिशा में बेड रखने के फायदे
गहरी और सुकून भरी नींद
मानसिक तनाव में कमी
पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत
सेहत में सुधार
करियर और आर्थिक स्थिति में स्थिरता

दक्षिण दिशा में पैर करके सोना क्यों माना जाता है अशुभ?
वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। यदि कोई व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोता है, तो इसे पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को मानसिक तनाव, भय और अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा की ओर सिर हो, न कि पैर।
उत्तर दिशा में सिर करके सोने से क्या होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है और व्यक्ति को बार-बार बेचैनी महसूस होती है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी माना जाता है कि उत्तर दिशा में पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के कारण शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे सिरदर्द, तनाव और थकान की समस्या बढ़ सकती है।
बेड को दीवार या कोने में रखने से क्यों बचें?
वास्तु के अनुसार बेड को पूरी तरह दीवार से चिपकाकर या कमरे के कोने में रखना सही नहीं माना जाता, खासकर छोटे बेडरूम में। ऐसा करने से कमरे में ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो जाता है। बेड को कमरे के बीचों-बीच इस तरह रखें कि उसके चारों ओर घूमने और सफाई की पर्याप्त जगह रहे। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मन को शांति मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
