Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या Bigg Boss 19 की ट्रॉफी जीतेंगी फरहाना भट्ट? जानें क्या कहता है कश्मीर की कली का मूलांक
Bigg Boss 19 Winner Predication: जैसे-जैसे बिग बॉस 19 फिनाले के करीब पहुंच रहा है, घर में मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। दर्शकों की नजरें अब उन कंटेस्टेंट्स पर टिकी हैं जो लगातार गेम में दम, दिमाग और मनोरंजन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दिखा रहे हैं। इन्हीं दावेदारों में सबसे चर्चित नाम है कश्मीर की कली फरहाना भट्ट का। शो में अपनी हॉटनेस, चाकू से भी तेज जुबान और स्ट्रॉन्ग गेमप्ले के दम पर फरहाना ने लाखों दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन सवाल ये है क्या किस्मत भी फरहाना का साथ देगी? क्या वाकई न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से बिग बॉस 19 की ट्रॉफी उनके नाम हो सकती है?
अंक ज्योतिष यानी Numerology के अनुसार हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व, सफलता और जीवन की प्रमुख घटनाओं को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फरहाना भट्ट के मूलांक में क्या लिखा है। उन्हें मिलेगी जीत या करना पड़ेगा संघर्ष या फिर कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा सामने।

क्या है फरहाना भट्ट का मूलांक
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि मूलांक कैसे निकालते हैं और फरहाना भट्ट का मूलांक क्या है? बता दें कि जो भी जन्मतिथि का योग बनता है वो ही हमारा मूलांक होता है। जैसे कि फरहाना भट्ट का जन्मदिन 15 मार्च को आता है तो उनका मूलांक हुआ 6। अब ये जान लेते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वालों की किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? फरहाना भट्ट की किस्मत भी उनके चेहरे के नूर की तरह चमकेगी या हार का सामना करना पड़ेगा। वैसे देखा जाए तो टॉप 5 में आना भी एक बड़ी बात है।
कैसे होते हैं मूलांक 6 के जातक
बता दें कि अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को आता है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के जातकों का स्वामी शुक्र होता है जो ऐश्वर्य, कला, प्रेम, सुंदरता और विलासिता से जूड़े होते हैं। अगर देखा जाए तो फरहाना की पर्सनैलिटी भी इनसे मिलती है। मूलांक 6 वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है और वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
फरहाना जीत सकती है ट्रॉफी
अब ये तो आपने जान लिया कि मूलांक 6 वाले लोगों का जीवन लग्जरी से भरा होता है। हालांकि उन्हें संघर्ष भी करना पड़ता है जैसा कि फरहना ने भी किया है। मगर उन्हें मेहनत का फल जल्दी मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मूलांक के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे में देखा जाए तो हो सकता है कि किस्मत के धनी कहे जाने वाले मूलांक 6 वालों की लिस्ट में फरहाना भी है जो इस बार विनर बन सकती हैं।
वहीं शो के बाहर और सोशल मीडिया पर फरहाना के नाम का जो डंका बज रहा है वो भी इस ओर इशारा कर रहा है। मीडिया राउंड हो या फिर जनता से मुलाकात का राउंड हर किसी में फरहाना के गेम को खूब सराहा गया।
कौन-कौन हैं टॉप 4
अब बिग बॉस को टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। इस समय बिग बॉस के घर में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, मालती चहर, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल मलिक बचे हुए हैं। वहीं गौरव खन्ना को टिकट-टू-फिनाले मिल चुका है। ऐसे में अब सभी को इंतजार है फिनाले का जब देश को शो का विनर मिल जाएगा। वहीं हाल ही में जनता के द्वारा मिले कम वोटों की वजह से मालती जहर शो से बाहर हो गई हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
