Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले घोषित हो गया विनर? भविष्यवाणी में सामने आया चौंकाने वाला नाम
Bigg Boss 19 Winner Prediction: Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, दर्शकों की धड़कनें और भी तेज होती जा रही हैं। हर कोई सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है आखिर इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा? शो में धमाकेदार टास्क, लड़ाइयों, दोस्तियों और ट्विस्ट-टर्न्स के बीच अब फैंस का इंतजार अपने चरम पर पहुंच चुका है। अब घर में सिर्फ 8 लोग बचे हैं और हाल ही में उनके बीच टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसमें एक कंटेस्टेंट सीधा फिनाले में पहुंच गया है जिसका नाम हम आपको आगे बताएंगे।
लेकिन फिनाले से पहले ही एक ऐसी भविष्यवाणी ने हलचल मचा दी है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है। ज्योतिषीय कैलकुलेशन, लोकप्रियता ग्राफ और वोटिंग पैटर्न के आधार पर सामने आया यह नाम बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि यह वही कंटेस्टेंट है जिसे शो की शुरुआत में विजेता माना जा रहा था।

अब घर में बचे हैं कौन-कौन?
बिग बॉस 19 के घर में कुल 18 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी लेकिन अब सिर्फ 8 लोग बचे हैं। इन सभी के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है और हर कोई अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि अब घर में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, शहबाज, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, अशनूर और मालती चहर बचे हैं। सभी अपना दमदार खेल दिखा रहे हैं और कौन इसमें से विजेता बनेगा ये जानने के लिए तो ग्रैंड फिनाले का इंतजार करना पड़ेगा।
फिनाले में हुई किसकी एंट्री?
बिग बॉस 19 अब अपने लास्ट चरण पर है जिसमें कई अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट ही बचे हैं और उनके बीच में कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि अभी शो में से 2 या 3 लोगों का पत्ता साफ होना बाकी हैं ताकी शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल जाएं। इसी बीच हाल ही में टिकट-टू-फिनाले टास्क हुआ जिसमें गौरव खन्ना ने बाजी मार ली और वो सीधा फिनाले के मंच पर पहुंच गए हैं। ऐसे में उनका इविक्शन तो अब नहीं होगा लेकिन वो शो जीतते हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।
कौन हो सकता है विनर?
हालांकि अभी बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को समय बाकी है लेकिन इससे पहले ही एक शॉकिंग भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। एस्ट्रोलोजर डॉ वाई राखी के अनुसार, इस बार बिग बॉस 19 की विनर तान्या मित्तल हो सकती हैं। वहीं शो में आई एकता कपूर ने भी अपने एस्ट्रोलोजी ऐप के बारे में बात की और बताया कि तान्या के सितारे बुलंदी पर हैं और वो सफलता पा सकती हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने उसे विनर बता ही दिया और अपने एक सीरियल का ऑफर भी दे दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
