Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्यार में धोखा देने में NO.1 हैं ये राशियां, भूल कर भी ना बनाएं इन्हें जीवनसाथी

लड़का हो या फिर चाहे लड़की, हर किसी को अपनी जिंदगी में ढेर सारा प्यार करने वाला इंसान चाहिये। और हो भी क्यों ना , हम रोज़ रोज़ थोड़ी ही प्यार करते हैं। प्यार केवल एक बार ही होता है ना कि रोज-रोज। लेकिन सच्चा प्यार वफादारी मांगता है और जिसका पार्टनर वफादार ना निकले तो ऐसे में दूसरे की भी जिंदगी बरबाद हो जाती है। अगर आपके दिल में भी डर बैठा है कि कहीं आप किसी गलत पार्टनर को दिल ना दे बैठे तो सबसे पहले उसकी राशि जान लीजियेगा। जानें किन राशियों के इंसान के साथ भूल कर भी विवाह नहीं करना चाहिये
जी हां, राशियां इंसान के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। कई लोग भले न यकीन करें लेकिन राशियां इंसान के व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भूल कर भी दिल नहीं देना चाहिये, इसलिये प्यार तो बहुत दूर की बात है।

कई दिलों के साथ खेलते हैं मिथुन राशि वाले
इस राशि के लोग काफी डेयरिंग होते हैं, जिन्हें एक नहीं बल्कि कई दिलों के साथ खेलना पसंद आता है। अगर आप मिथुन राशि वाले इंसान को डेट कर रही हैं तो ये आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। ऐसे इंसान एक व्यक्ती से तुरंत बोर हो कर उन्हें छोड़ देते हैं। इन्हें अपने रिलेशनशिप में कुछ नया चाहिये होता है और अगर नया नहीं मिलता तो वह दूसरे के ओर आकर्षित हो जाते हैं। अपनी राशि के हिसाब से चुने सेक्स पार्टनर

इनकी पार्टनर अगर इनके काबिल नहीं तो छोड़ देते हैं सिहं राशि वाले
इन्हें आप perfectionist कहें तो अच्छा होगा। जाहिर सी बात है कि जब यह खुद ही निपूर्ण हैं तो इन्हें ऐसे ही पार्टनर की तलाश भी होगी। अगर ये आपसे प्यार करते हैं और अगर आप इनके एक्सपेक्टेशन पर खरी नहीं उतरती हैं तो यह आपको छोड़ने में ज़रा सा भी समय नहीं लगाएंगे। इनसे प्यार करने की कीमत आपको चुकानी ही पड़ेगी। और हां, अगर ये आपकी कमियों को पसंद भी करने लगे तो भी आपको इनकी तरीफों के पुल बांधने ही पड़ेंगे क्योंकि इन्हें अपनी तारीफें सुन्ना अच्छा लगता है। राशियों के हिसाब से ये है परफेक्ट लव कपल..

इतने भरोसेमंद नहीं कन्या वाले
कन्या राशि वालों को खुद को बेवकूफ ना बनाने दें। वैसे तो ये किसी संत से कम नहीं। अगर ये किसी से प्यार करने लगते हैं तो वे ईमानदारी से प्यार करते हैं। लेकिन जब वे रिश्ते में सहज महसूस नहीं करते , तो उस रिश्ते को छोड़ देते हैं। अगर आप इनसे एक्सपेक्ट कर रही हैं कि ये भी टूटते हुए रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करेंगे, तो आपके हाथों सिर्फ निराशा ही आएगी।

रोक-टोक बिल्कुल नहीं पसंद धनु राशि वालों को
आम तौर पर, अगर आपका पार्टनर धनु है तो इसकी 100% संभावना है कि वह आपको धोखा जरुर देगा। ये दिल से फ्री टाइप के होते हैं जिन्हे किसी नियम में बंधना पसंद नहीं आता। सेक्स और रिलेशनशिप के मामले में ये चीजों को पूरी तरह से एक्सप्लोर करना चाहते हैं और अगर इन्हें ये करने को ना मिले तो ये रिश्ते को छोड़ देते हैं। ऐसे लोग आपके साथ चीटिंग नहीं करेगे पर अपका मूड इतना ज्यादा खराब कर देंग कि आप खुद ही इनसे ब्रेकअप कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
