Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शुक्र का वृश्चिक राशि में होगा प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
शुक्र को सौरमंडल का सबसे सौम्य ग्रह कहा जाता है। यह हमारे जीवन में धन, समृद्धि, सुख, आनंद, आकर्षण आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। 11 नवंबर, शुक्रवार को शुक्र देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं। किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन होने से सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। शुक्र देव का यह गोचर जहां कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है, वहीं कुछ राशियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानते हैं कि शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
शुक्र के गोचर की अवधि
11 नवंबर, शुक्रवार, 2022 को रात्रि 7 बजकर 52 मिनट पर शुक्र अपना गोचर वृश्चिक राशि में करेंगे।
शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष:
शुक्र देव के इस गोचर से मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आप नया निवेश कर सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं, विशेष रूप से आप खानपान में गड़बड़ी न करें। बाहर के भोजन से आपको परहेज करने की आवश्यकता है।

वृषभ:
इस दौरान आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ इस दौरान आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आपके बीच का प्रेम और विश्वास बना रहेगा। करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आपको खुद पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिलेगा।

मिथुन:
स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको पेट या आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने के आसार हैं। एक दूसरे के प्रति आपका विश्वास कमजोर पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा।

कर्क:
रोमांटिक लाइफ कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच झगड़े हो सकते हैं। हालांकि इस गोचर काल के अंत में आपके रिश्ते में सुधार आने की भी संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है और आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं संतान के इच्छुक विवाहित जोड़ों को अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह:
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नया वाहन, घर या प्रॉपर्टी आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रही है तो आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या:
आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने की सोच बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको मौका मिलने के आसार हैं। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। यह समय उनके साथ बहुत ही अच्छा गुजरेगा। कला और लेखन से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

तुला:
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। अचानक आपको आए का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि आपको पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। किसी कारणवश यदि आप घर से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।

वृश्चिक:
प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। इतना ही नहीं आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है।

धनु:
खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आपके हाथ अच्छे अवसर लगेंगे, साथ ही आपके कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती है। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है।

मकर:
फैशन और मीडिया से जुड़े जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको कुछ प्रतिष्ठित लोगों से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और आपको उनका प्रोत्साहन भी मिलेगा।

कुंभ:
शुक्र देव की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के कामकाज में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आपके घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। हालांकि आपके लिए यह समय कुछ खर्चीला रहने के आसार है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा।

मीन:
अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कामकाज सुचारू रूप से पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
