Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत -
Kark Sankranti 2026: कब है कर्क संक्रांति? नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
पति के घर से बाहर जाते ही महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 6 काम, हो सकता है अशुभ -
World Youth Skills Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व युवा कौशल दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
Valentine's Day Horoscope 2023: क्या इस वेलेंटाइन डे पर आपको मिलेगा सच्चा प्यार?
साल 2023 के फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही हवा में प्यार की खुशबू भी घुलने लगी है। हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। यूं तो अपने पार्टनर से प्यार जताने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है लेकिन कपल्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वेलेंटाइन सेलेब्रेशन का आगाज 7 फरवरी से ही हो जाता है। एक हफ्ते तक चलने वाले प्यार के अलग अलग दिन को एन्जॉय करने के बाद कपल्स वेलेंटाइन डे मनाते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि प्यार के लिहाज से इस साल का वेलेंटाइन डे आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें ये स्टोरी जहां हम बता रहे हैं वेलेंटाइन डे स्पेशल लव राशिफल।

मेष राशि:
इस राशि के लोगों को अपने प्यार को पाने के लिए खुद ही प्रयास करने होंगे। अगर आप बैठे रहकर अपनी लव लाइफ में किसी चमत्कार का इंतजार करेंगे तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी। सिंगल लाइफ में प्यार का रंग घोलना चाहते हैं तो इस वेलेंटाइन डे पर अपने क्रश को प्रपोज करें। आपके सितारे आपको रिश्ते में खुलकर बात करने का साहस देंगे।

वृषभ राशि:
इस वेलेंटाइन डे पर वृषभ राशि के लोगों को स्वयं कामदेव का आशीर्वाद मिल सकता है। अगर आप अपने प्रेम जीवन को लेकर परेशान थे तो अब चिंता छोड़ दीजिए क्योंकि प्यार के देव खुद आपके साथ हैं। सिंगल रहकर आपने जितनी कल्पनाएं की थीं अब उनके पूरे होने का समय आ गया है। पहले से ही रिलेशनशिप में रहने वाले जातक के जीवन में भी रोमांस बढ़ेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों के लिए कमाल की बात ये है कि इन्हें भविष्य की जगह अतीत में देखने की सलाह दी जा रही है। आपके जीवन में ऐसा कोई जरूर है जिससे आपका रिश्ता बहुत अच्छा था लेकिन अब आपका उससे संपर्क भी नहीं है। ये वेलेंटाइन डे किसी अजनबी के साथ मनाने के बजाय अपने गुजरे कल के उस खास इंसान के साथ मनाएं। आप उनके साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि:
दिल की बात अब होंठों पर लाने का समय आ गया है। कर्क राशि वाले इजहार के लिए वेलेंटाइन डे का दिन चुन सकते हैं। साथी के नाराज होने का डर मन से निकाल दें। आपके मन में छिपी भावनाओं को जानकर उन्हें अच्छा लगेगा। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि:
फरवरी प्यार का महीना है। हर किसी की तरह इस राशि के लोगों को भी अपने जीवन में किसी खास की एंट्री का इंतजार है। आपको संसार पर विश्वास रखने की जरूरत है। अगर आप रिलेशनशिप में आना चाहते हैं तो आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाना होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपको प्रेम जीवन में विफलता मिल सकती है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लोग हर मामले में सबसे अलग होते हैं। वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए भी वो अलग तरीका ढूंढ निकलते हैं। वो किसी रिलेशनशिप में रहकर पार्टनर के साथ वेलेंटाइन डे मनाने के बजाय खुद को पैम्पर करने पर तरजीह देते हैं। वो अकेले डेट पर जा सकते हैं या फिर स्पा का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र है और यह ग्रह खुद लोगों के जीवन में प्रेम का कारक बनता है। तुला राशि के लोग वेलेंटाइन डे पर परफेक्शन के साथ अपना डेट प्लान करेंगे। आप अपने पार्टनर के लिए हर छोटी चीज को खास बनाएंगे।

वृश्चिक राशि:
प्यार के मामले में वृश्चिक राशि के लोग थोड़े पुराने ख्यालात के माने जाते हैं। ये अपने पार्टनर को कविता और गाने सुना क्र अपनी दिल की बात करते हैं। इस वेलेंटाइन डे पर आपको अपने साथी की जरूरतों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि:
धनु राशि के लोग दिल से सोचने वाले लोग होते हैं। इन्हें महंगे उपहार पसंद नहीं आते हैं लेकिन कोई इनके साथ दस मिनट बैठकर चाय पीते हुए इनसे बात करे तो ये बहुत खुश हो जाते हैं। ये अपने पार्टनर के लिए भी इसी तरह की भावना रखते हैं। इस वेलेंटाइन डे पर भी ये कुछ ऐसा ही प्लान कर सकते हैं।

मकर राशि:
मकर राशि के लोग प्रैक्टिकल होते हैं। ये रोमांटिक डेट या फिर डिनर पर भरोसा नहीं करते हैं। इनके मुताबिक रिलेशनशिप में यदि प्यार सच्चा है तो वो आपके कार्य और व्यवहार में दिखना भी चाहिए। ये अपने पार्टनर के लिए भी इसी तरह की भावना रखते हैं और इसी वजह से इनके रिश्ते में प्यार की कमी नहीं रहती है।

कुंभ राशि:
इस राशि के लोग अपने जीवन को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। इस वजह से ये अपनी भावनाओं को साझा करने में कठिनाई महसूस करते हैं। मगर जब प्यार के इजहार की बात होती है तब ये उस पल को यादगार बना देते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के लोग रोमांटिक तो होते हैं मगर इन्हें रिश्ते में उम्मीद कम ही रहती है। इनके मन में ब्रेकअप का डर बना रहता है। ये अपने साथी द्वारा जज किये जाने से डरते हैं। इस कारण अपनी भावनाओं को मन में दबा कर रखते हैं। लेकिन इस साल सितारे आपके साथ हैं। इस वेलेंटाइन डे पर आप खुलकर अपने दिल की बात कह सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications