Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
ब्रेस्ट को लूज होने से ऐसे बचाएं
सुंदर ब्रेस्ट न केवल महिला की खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं बल्कि उसके अंदर छुपे हुए आत्मविश्वास को भी बाहर निकालते हैं। अब जब ऐसी बात है तो कई महिलाएं अपने उस कर्व को मेंटेन करने के लिए बहुत उपाय करती हैं। कई महिलाएं आकर्षक लुक और अपील पाने के लिए अलग-अलग तरह की ब्रा पहनना पसंद करती हैं। चाहे वह पैडेड ब्रा हो या फिर अंडरवायर, यह ब्रेस्ट को हर तरह का शेप और साइज प्रदान करती है। उम्र के किसी भी दौर में महिलाएं स्तन के आकार और साइज की समस्या से जूझ सकती हैं। ब्रेस्ट फैटी टिशू से बने हुए होते हैं और इन टिशू की प्रवृत्ति होती है कि वह सालभर में शिथिल होने लगते हैं। पर ब्रेस्ट लूज़ होने के कई और भी प्रमुख कारण हैं जैसे, ब्रेस्टफीडिंग, गलत ब्रा पहनना और बुढ़ापा। अगर आप सही केयर करेंगी तो ब्रेस्ट की लूज होने की नौबत कभी नहीं आएगी।

ऐसे करें ब्रेस्ट केयर-
1. पहने फिट ब्रा- फिट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट का साइज सही होता है और शेप में भी काफी सुधार आता है। अपना साइज सही से जांच लें और फिर उसको सपोर्ट करने वाली ब्रा खरीदें टाइट ब्रा न खरीदें क्योंकि यह ब्रेस्ट के टिशू तक जाने वाले खून के दौरे को कम कर देगा। देख लें कि ब्रा पहनने के बाद आपके स्तन ढीले न पड़ रहें हों। हमेशा कप और स्टैप को जांच लें की कहीं वह ढीले तो नहीं हैं।
2. स्पोर्ट ब्रा- जब भी आप वर्कआउट करें तो हमेशा स्पोर्टस ब्रा पहने। बाउंसिंग होने की वजह से ब्रेस्ट के साइज पर असर पड़ सकता है। ब्रेस्ट ढीले न पड़े इसके लिए हमेशा टाइट और फिटेड स्पोर्टस ब्रा पहनने से वह हमेशा शेप में रहते हैं।
3. मसाज- यह करने से न केवल आपके ब्रेस्ट साइज में बढौत्तरी होगी बल्कि वह लटकने से भी बचे रहेंगे। अपनी कर्वी बॉटम को शेप में रखने के लिए उनकी मालिश मॉस्चोराइजर या फिर ब्रेस्ट क्रीम से करें। पहले गोलाई में और फिर ऊपर से नीचे की ओर मसाज कर के दुबारा ऊपर से नीचे की ओर ले जाकर मालिश करें।
4. अंडरवायर ब्रा- अपनी ब्रेस्ट को लिफ्ट करने के लिए कभी कभी आप अंडरवायर ब्रा भी पहन सकती हैं। ब्रा कप के नीचे लगे तार ब्रेस्ट को उठाते हैं और शेप में रखते हैं। ध्यान रहे की इसको रात में सोने से पहले उतार दें।
5. एक्सर्साइज- पुश अप, चेस्ट फ्लाइ और डमबेल एक्सर्साइज आपकी ब्रेस्ट के साइज को सही कर सकते हैं। जरुरी है कि आप ये एक्सर्साइज बिना किसी रुकावट के रोजाना करें। इस व्यायाम से छाटी की मासपेशियों का निर्माण होता है।



Click it and Unblock the Notifications
