Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
तपती गर्मी में ऐसे रहें कूल-कूल

ब्यूटी सीक्रेट जो रखे आपको कूल
1.हेड बाथ लें- हम में से कई लड़कियां रोज-रोज हेड बाथ नहीं लेना पसंद करतीं। पर यह गर्मी का समय है, जिसमें सूरज अपने पूरे जोश में रहता है आपके सिर की त्वचा को नुक्सान पहुंचाने के लिए। इसलिए यह बहुत जरुरी है, कि आप रोज नहाने के समय हेड बाथ लें, जिससे सिर में खुजली न पैदा हो।
2.पैरों को धोएं- आप चाह कर भी रोज दो बार से ज्यादा नहीं नहा सकतीं। तो आप तब क्या करेगीं, जब आपको बहुत ज्यादा गर्मी महसूस होगी? इसके लिए अपने पैरों को धोएं। पैरों के दा्रा आपके शरीर में जितनी गर्मी होगी वह बाहर निकल जाएगी। यह तरीका खुद रिसर्च के दा्रा निकाला गया है।
3.मुल्तानी मिट्टी- गर्मी से राहत पाने का असर उपाय है, मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाना। मिट्टी आपकी त्वचा को एक ठंडक के एहसास से भर देगी। सिर्फ यही नहीं, ये आपको पिंपल और तमाम त्वचा समस्याओं से राहत भी दिलाएगी। आप चाहें तो सिर्फ अपने चेहरे पर या फिर पूरी बॉडी पर इसका पैक लगा सकती हैं।
4.सन प्रोटेक्शन- सन स्क्रीन को अपनी त्वचा पर लगाने से खूब सारा पसीना आता है और यह त्वचा को ब्लॉक कर देती है। इसलिए कोशिश करें कि बाजार वाला सन स्क्रीन न लगा कर घर पर बना प्राकृतिक सन स्क्रीन ही लगाएं। अगर पोर्स ब्लॉक हो जाएंगे, तो शरीर का तापमान और भी अधिक बढ़ जाएगा।
5.सन टैन हटाएं- अगर ज्यादा धूप में निकलने से सन टैनिंग हो गई है, तो चदंन पाउडर में रोजवॉटर मिला कर पेस्ट तैयार कर के लगाएं। इससे शरीर को ठंडक तो मितली ही है, साथ में सन बर्न जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।
6.ठंडी चीज़े खाएं- गर्मी में खुद को अंदर से ठंडा रखने की कोशिश करें। ऐसे फल और सब्जियां खाएं, जिनको खा कर शरीर ठंडा बना रहता है। खीरा, लौकी, तरबूज, खरबूज, दही आदि। इन दिनों डीहाइड्रेशन की बहुत समस्या हो जाती है, इसलिए आपको खूब सारा पानी पीना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications