Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जाने कैसे प्रयोग करें सुगंधित रोजवॉटर

कैसे तैयार करें रोजवॉटर ?
1.सबसे पहले एक कंटेनर में पानी लें और उसमें गुलाब की ताजा पंखुडियों को डाल कर उबलने के लिए रखें।
2.जब यह अच्छे से उबल जाए तब बरतन को कवर करके ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसको फ्रिज में 24 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए दुबारा रखें।
3.अब जब यह ठंडा हो जाए तब इसको निकाल कर पानी छान लें और किसी हवा बंद शीशी में रख दें। यह हमेशा ताजा बना रहे इसकेलिए इसको फ्रिज में ही रखें।
चेहरे के लिए रोजवॉटर
1.कॉटल लें और उसे रोजवॉटर में डुबो कर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह न केवल चेहरे को अंदर से साफ करेगा बल्कि पोर्स को भी खोलेगा और त्वचा को फ्रेश बना देगा।
2.अगर आप कोई फेस पैक तैयार कर रहीं हों, तो उसमें कुछ बूंदे रोजवॉटर की भी मिला दें। इससे फेस पैक काफी उपयोगी हो जाएगा।
3.मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए सबसे अच्छा फेस पैक माना जाता है। इसलिए इसको तैयार करने के लिए रोजवॉटर जरुर डाले और फिर तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
4.संतरा, त्वचा के पोर्स खोलता है और डेड सेल को मिटाता है। सूखे संतरे के छिलके को मिक्सी में ग्राइंड करें और उसमें थोड़ा सा रोजवॉटर मिलाएं। अब इस तैयार पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।
बालों के लिए रोजवॉटर
1.बालों को रोजवॉटर से कंडीशन करें। प्राकृतिक मॉस्चोराइजर के तौर पर यह उपयोग किया जा सकता है। यह बालों को मुलायम बनाता है और उसमें चमक भी लाता है।
2.अगर आपको सिल्की बाल चाहिये तो, नहाने के बाद आधी बाल्टी पानी में कुछ बूंद रोजवॉटर कि मिलाएं और उससे बाल धो लें। बाल चमक जाएंगे।
3.बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए रोजवॉटर के साथ ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और बाद में सिर को शैंपू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
