Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिये गुलाब जल के फायदे

1. रोमा थैरेपी- गुलाब जल अरोमा थैरेपी का ही एक हिस्सा है। रिसर्च के मुताबिक अगर गुलाब जल का प्रयोग किया जाए तो काफी सकारात्मक प्रभाव मिलते हैं। तनाव कम होना, अच्छी नींद आना, तरो-ताज़ा महसूस करना और सौंदर्य निखरना यह सब गुलाब जल के लगातार इस्तमाल से ही होता है।
2. टोनर- गुलाब जल के इस्तमाल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक सर्वश्रेष्ठ टोनर भी है। यह एक प्राकृतिक अस्ट्रिन्जन्ट होता है इसलिए यह टोनर के रुप में प्रयोग किया जाता है। रोज़ रात को इसे अपने चेहरे पर लगाएं और देखे की आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में टाइट हो जाएगी और झुर्रियां चली जाएगीं।
3. क्लींज़र- इसके अंदर ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से आपके चेहरे के बंद पोर्स साफ हो जाएगें। इन पोर्स में तेल और गंदगी छुपी रहती है जिसकी वजह से चेहरे पर कील और मुंहासे हो जाते हैं। गुलाब जल लगाने से चेहरा की त्वचा स्वस्थ्य और चमकदार बन जाती है।
4. सनबर्न- कहा जाता है कि यदि आप कहीं तेज़ धूप में निकल रहीं हों तो त्वचा पर गुलाब जल छिडकने से धूप का असर नहीं पड़ता। क्या आपको पता है कि गुलाब जल एक कीटाणुनाशक भी है। जिसके प्रयोग से छोटे छोटे कीटाणुओं का नाश हो जाता है। इसको लगाने से धूप की वजह से होने वाले नुक्सानों से बचा जा सकता है।
5. सिरदर्द में भी फायदेमंद- सिरदर्द से परेशान लोग जो रोजाना गोली लेकर काम चलाते हैं वे फ्रिज में रखे एकदम ठंडे गुलाबजल में भीगे कपड़े या रूई को 40-45 मिनट तक सिर पर रखें। काफी आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
