Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नाखूनों को मजबूत बनाएं रखने के टिप्स
अपने हाथों के नाखूनों पर ध्यान दीजिए, आप उन्हे बढ़ाने का शौक रखती है लेकिन वह थोड़े से बढ़ने के बाद ही टूट जाते है। शायद हम उनकी देखभाल सही से कर नहीं पाते। अक्सर लगता है कि आप कोई काम नहीं करती, हमेशा उन्हे ज्यादा भीगने से बचाती है लेकिन फिर भी ये टूट ही जाते है। आपको अक्सर मैनीक्योर भी करना पड़ता है पर नाखूनों की दशा में कोई फर्क नहीं आता।
अगर आप अपने नाखूनों को स्वस्थ और सुंदर देखना चाहती है तो इन स्लाइड शो को पढ़े, यहां नाखूनों की देखभाल के बारे में कई टिप्स दिए गए है।

1) नाखूनों को चबाना बंद करें
नाखूनों को चबाना गलत आदत है, इससे नाखून खराब होते है, उनमें खरोंच आती है और वह कमजोर हो जाते है। अपने नाखूनों को रगड़े भी नहीं। कुछ फीमेल नर्वस होने पर नाखूनों को चबाती या रगड़ती है।

2) सफाई करने के दौरान रबड़ के दस्ताने पहनें
कामकाजी महिलाओं को सफाई करने के दौरान, रबड़ वाले दस्ताने पहनने चाहिए। इससे उनके नाखून गंदे भी नहीं होगे और न ही टूटेगे।

3) पानी में ज्यादा समय तक हाथ न दें
पानी में ज्यादा समय तक हाथ देने से नाखून मुलायम हो जाते है और आसानी से टूट जाते है। ऐस में कपड़े धोते समय और नहाते समय नाखूनों का विशेष ध्यान रखें और उन पर कोई जोर न दें।

4) सप्ताह में कम से कम एक दिन नाखूनों पर ध्यान दें
सप्ताह में कम से कम एक बार हाथों का मैनीक्योर करें और नाखूनों पर ध्यान दें। उन्हे क्लीन करें, फाइल करें, पेंट लगाएं आदि।

5) नेल स्ट्रेंथर .... वाकई में काम करता है
नेल स्ट्रेंथर का इस्तेमाल करें, इसमें केरेटिन प्रोटीन होता है जो नाखूनों को मजबूत बनाता है। इसके इस्तेमाल से नाखूनों की बॉन्डिंग मजबूत होती है।

6) खतरनाक और कठोर कैमिकल को नाखून पर न लगने दें
कई कैमिकल नाखूनों को खराब कर देते है, जिन रसायनों में फार्मोलाइड्रेट आदि होता है वह नाखूनों को बहुत नुकसान पहुंचाते है। नाखूनों का ध्यान रखने में यह बात सबसे खास रूप में ध्यान रखनी चाहिए।

7) धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्रीम लगाएं
अगर आप धूप में निकलती है तो स्कीन के अलावा नाखूनों पर भी सनस्क्रीन क्रीम लगाएं। लिपमैन सलाह देते है कि इससे नाखूनों में कोई विकार नहीं आता है और वह धूप की अल्ट्रावायॅलेट रे से बचते है।

8) विटामिन की भरपूर मात्रा लें
नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आपके शरीर में विटामिन की भरपूर मात्रा हो। आप चाहें तो विटामिन से भरपूर चीजों को सीधे भी नाखूनों पर लगा सकते है।

9) नाखूनों को मसाज दें
अपने नाखूनों को समय - समय पर मसाज दें। इससे नाखूनों की ग्रोथ अच्छी होती है क्योंकि नाखूनों में रक्त का प्रवाह अच्छा हो जाता है।

10) हाथों में मॉश्चराइजर क्रीम लगाएं
हाथों को धुलने के बाद उन पर तुंरत मॉश्चराइजर क्रीम लगाएं, इससे वह मुलायम बने रहेगे। और नाखून भी ड्राई होने से बचेगे।

11) नेल फाइलर को हमेशा साथ में रखें
आप अपने पर्स में हमेशा नेल फाइलर को रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हे फाइल किया जा सकें। इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

12) प्रोटीनयुक्त आहार लें
नाखूनों को स्वस्थ बनाने के लिए प्रोटीन युक्त भोजन लें। बैलेंस डायट लें। प्रोटीन, नाखूनों को स्वस्थ बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

13) पुरानी नेलपॉलिश हटा दें
मैनीक्योर करने के दौरान पुरानी नेलपॉलिश हटा दें। यह नाखूनों को कमजोर और गंदा बना देती है। सप्ताह में एक बार नेलपॉलिश को छुड़ाकर दुबारा लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
