Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
ऐसे लगाएं मेंहदी कि रंग रहे बरकरार
यह महीना अलग अलग तरह के त्योहारों का है। सावन में मेंहदी का अपना ही महत्व होता है। इस महीने जहां ईद का पर्व खतम हुआ तो वहीं दूसरी ओर तीज और रक्ष बंधन आ गए। महिलाएं रक्षा बंधन में हथेलियों पर मेंहदी न लगाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सावन में शहरों में रोड किनारे मेंहदी के स्टॉलों पर लड़कियों और महिलाओं की भींड़ देखते ही बनती है। भारतीय त्योहारो पर मेंहदी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि जिसकी मेंहदी जितनी रंग लाती है, उसको उतना ही अपने पति और ससुराल का प्रेम मिलता है। मेंहदी की सोंधी खुशबू से लड़की का घर-आंगन तो महकता ही है, लड़की की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि मेंहदी के बिना दुल्हन अधूरी होती है। मेंहदी अगर गाढ़ी न रचे तो मजा नहीं आता। जो महिलाएं पानी का काम करती है उनकी मेंहदी कुछ ही दिनों में छूट जाती है इसलिये हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आपकी मेंहदी गाढी रचेगी।

ऐसे लगाएं मेंहदी कि रंग रहे बरकरार
1. मेंहदी लगाने से पहले अपने हाथों या फिर उस हिस्से को टोनर या एस्ट्रीजन से अच्छे से साफ कर लें जिससे उस पर से अत्यधिक तेल निकल जाए।
2. खूब गाढ़ी हिना लगाएं। मोटी लकीर त्वचा के अंदर तक समा जाती है और कई दिनों तक रंग टिका रहता है।
3. मेंहदी को लगाने के बाद ज्यादा से ज्यादा घंटों तक हाथों पर रखें। वह जितनी देर तक हाथों पर रहेगी उतना ही रंग हाथों पर चढे़गा।
4. मेंहदी को गाढी बनाने के लिये नींबू के रस और चीनी को हल्का गरम कर के ठंडा करें। मेंहदी लगाने के बाद जब वह सूखने लगे तब उस पर इस घोल को रूई के फाहे मे भिगो कर उस पर बार बार लगाएं।
5. हर 30 मिनट के बाद ब्लो ड्रायर से अपनी हथेलियों कि मेंहदी को सुखाती रहें। जब मेंहदी पूरी तरह से सूख जाए तब उसे रगड़ कर छुड़ा दें।
6. मेंहदी छुड़ाने के बाद हथेलियों पर हल्का सा वेजिटेबल ऑयल लगाएं।
7. 24 घंटो तक साबुन का प्रयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
