Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
त्वचा और बालों के लिये तेज पत्ता के लाभकारी गुण
तेजपत्ता को भारतीय व्यंजनों में उसकी अद्वितीय खुशबु और स्वाद के लिए जाना जाता है। इसमें फ्लेवोनॉड्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, आवश्यक तेल और टैनिन भरपूर मात्रा में होते हैं जो भोजन को विशेष प्रकार की एरोमा से भर देते हैं। तेजपत्ता में जीवाणुरोधी, एंटी-इंफ्लामेंट्री और मूत्रवर्धक गुण होते हैं।
तेजपत्ता के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके सेवन से डायबटीज से पीडित मरीज को फायदा होता है। यह पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाता है और हद्य लाभ प्रदान करता है। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम में भी आराम मिलता है।
गुर्दे सम्बंधी समस्या होने पर भी यह फायदेमंद साबित होता है, मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में इसके सेवन के बाद आराम मिलती है। कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी यह फायदा करता है।
READ: इन सात गुणों से भरा है तेजपत्ता, जानिये इसके स्वास्थ्य लाभ
इसके अलावा, तेजपत्ता, बालों, दांतों और त्वचा में चमक प्रदान करता है। रूसी होने पर भी तेजपत्ता, फायदा करता है। आज बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको तेजपत्ता के कुछ लाभों के बारे में बताएंगे, जो कि निम्न प्रकार हैं:

1. रूसी दूर करें:
तेजपत्ता की सूखी पत्तियों का पाउडर बना लें और इस पाउडर को दही में मिला लें। इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर अच्छे से लगा लें और कुछ देर बार धो लें। इससे रूसी निकल जाएगी और खुजली की समस्या से भी आराम मिल जाएगा।

2. बालों में चमक:
तेजपत्ता के पत्तों को बालों की चमक बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कुछ पत्तों को लें और उन्हें पानी में उबाल दें। इस पानी के ठंडा होने पर इससे बालों को धो लें। ये पानी बालों में कंडीशनर की तरह काम करता है और चिपचिपाहट को दूर कर देता है।

3. जूएँ भगाएं:
अगर बालों में बहुत सारे जूएँ हो गए हों तो तेजपत्ता की पांच पत्तों को पानी में उबाल लें और इस पानी के ठंडा होने पर इससे बालों को धो लें। या फिर इसकी पत्तियों के पाउडर का लेप बालों में लगाकर छोड़ दें, थोड़ी देर बाद धो लें। सारे जूं मर जाएंगे।

4. दांतों की चमक को बनाएं रखें:
दातों का पीला पड़ना एक प्रकार की समस्या है, जिसके निदान के लिए लोग बहुत प्रयास करते हैं। तेजपत्ते की एक पत्ती को लीजिए और इसे अपने दांतों पर रगड़ दीजिए, इससे दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा। पेस्ट करते समय इसका पाउडर दांतों पर रगड़ने से भी दांतों में चमक आ जाती है।

5. फ्रेश और दमकती त्वचा:
हाल ही में एक शोध से यह बात सामने आई है कि तेजपत्ता में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा को बेहद दमकदार बनाते हैं। तेजपत्ता डालकर उबाले गए पानी से चेहरा धुलने पर चेहरे में शाइन आ जाती है।

6. मुंहासे और दाने दूर भगाएं:
चेहरे पर ज्यादा दाने या मुहांसे होने पर तेजपत्ता डालकर पानी उबाल लें, इस पानी के ठंडे होने पर इससे चेहरे को दिन में दो बार धुलें। इस तरह, चेहरा साफ-सुथरा और चमकदार हो जाता है।

7. त्वचा की रंगत में समानता:
धूप में निकलने के कारण त्वचा के रंग में असमानता आ जाती है या काले धब्बे पड़ जाते हैं। तेजपत्ता को पानी में उबालकर, उस पानी से स्नान करने पर लाभ मिलता है और त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
