Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानें, सनी लियोन कैसे रखती हैं खुद को फिट और दिखती हैं इतनी खूबसूरत
बॉलीवुड एक्ट्रेस खूबसूरत दिखने के लिये क्या क्या करत हैं, यह हर आम इंसान जानने के लिये बेकरार रहता है। आज से पहले हमने आपको कई एक्ट्रेस की खूबसूरती के राज़ बताएं हैं, जिसमें से सनी लियोन का नंबर आज आया है।
करणजीत वोहरा यानि की सनी लियोन बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। इनकी उम्र 35 वर्ष है और देखने में भी बेहद खूबसूरत हैं। सनी को आप जब भी पर्दे पर या किसी इवेंट में देंखेगें तो आपको लगेगा कि उनकी ब्यूटी पूरी तरह से नेचुरल है।
सनी को ज्यादा भारी मेकअप लगाना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह अपनी बॉडी को भी हर वक्त फिट और टोन रखती हैं। कुछ ही दिनों पहले सनी ने मीडिया से बात करते वक्त अपनी गुड लुक्स के बारे में चर्चा की। अगर आप जानना चाहते हैं कि सनी लियोन अपनी स्निक को चमकदार और बॉडी को किस तहर से फिट रखती हैं, तो यह लेख जरुर पढ़ें।

बॉडी की टोनिंग बेहद जरुरी
सनी का कहना है कि बॉडी अगर टोन्ड रहेगी तो आप पर हर प्रकार के कपड़े अच्छे दिखेंगे। इसलिये वह हफ्ते में तीन दिन जरुर जिम जाती हैं।

अच्छी स्किन के लिये योगा
सनी हर दिन योग करती हैं। चाहे वह किसी फिल्म की शूटिंग के लिये यात्रा पर भी जाएं, लेकिन वह योग करना नहीं भूलती । इससे इनकी स्किन हर वक्त चमकदार और जवां दिखती है।

हेल्दी फूड खाती हैं
ये हर वक्त अपने साथ स्नैक के तौर पर फल, सब्जियां और सलाद रखती हैं। जंक फूड को तो यह छूती तक नहीं।

दूध भी पीती हैं
सनी अपनी डाइट में दूध को भी शामिल करती हैं क्योंकि यह इनकी स्किन को अंदर से पोषण देता है तथा उनकी स्किन में चमक भरता है।

ज्यादा मेकअप पसंद नहीं
काम के दौरान मेकअप लगाना मजबूतरी होती है मगर जिस दिन उनकी शूटिंग नहीं होती, वह अपने चेहरे को मेकअप फ्री रखती हैं। सनी कहती हैं कि ज्यादा मेकअप से त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

वह ढेर सार पानी पीती हैं
सनी लियोन अपने साथ हर जगह पानी की बोतल साथ रखती हैं। वह 8 गिलास पानी हर दिन पीती हैं क्योंकि इससे उनके बाल और स्किन अच्छी होती है।

आत्मविश्वास से भरी रहती हैं
सनी मानती हैं कि अगर आपको खूबसूरत दिखना है तो इंसान को हमेशा आत्मविश्वास से भरा रहना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
