Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जाने, पर्ल फेशियल करने के फायदे और घर पर करने की विधि
इन दिनों पर्ल फेशियल का नाम सौंदर्य जगत में काफी पॉपुलर हो गया है। गोल्ड फेशियल और फ्रूट फेशियल के साथ साथ अब महिलाएं इसका नाम भी बाखूबी जानने लगी हैं शादी ब्याह के मौके पर इसे आजमाने से नहीं चूकती।
पर्ल फेशियल ऑइली त्वचा वाली महिलाओं के लिये काफी अच्छा होता है। इसे लगभग 1 घंटे के लिये किया जाता है। पर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसे ना करवाएं क्योंकि इसमें मौजूद पर्ल पावडर से अपकी त्वचा को छोटी मोटी एलर्जी हो सकती है।
READ: फेशियल के पहले जरुर कर लें ये 10 काम
आप चाहें तो पर्ल फेशियल को या तो पार्लर में जा कर करवा सकती हैं या फिर बाज़ार से पर्ल फेशियल किट ला कर घर पर खुद ही कर सकती हैं। पार्लर में फेशियल करवाने का चार्ज 1000 रूपए पड़ेगा। तो अगर आप जानना चाहती हैं कि घर पर आप खुद इसे कैसे कर सकती हैं, तो पढ़ना हमारा लेख पढ़ना ना भूलें।

पर्ल फेशिल के फायदे
यह चेहरे से सन टैनिंग हटा कर चेहरे को चमकदार बनाता है।
यह त्वचा को अंदर से पोषण पहुंचा कर झुर्रियों को दूर रखता है।

पर्ल फेशिल के और फायदे
- अगर इसे जल्द ही शुरु किया जाए तो त्वचा से बढ़ती उम्र के निशान खतम होने लगेंगे।
- यह त्वचा को मुलायम, कोमल और लचीला बनाता है।
- फेशियल करने के पहले चेहरे की 5 मिनट तक पर्ल क्लीजिंग जैल से डीप क्लीनिंग की जाती है।
- उसके बाद पर्ल स्क्रब से चेहरे को एक्सफोलियेट किया जाता है।
- फिर स्किन को पर्ल क्रीम से मसाज करते हैं, जिसमें त्वचा को चमकदार और गोरा करने के गुण होते हैं।
- फिर पर्ल पैक लगा कर चेहरे को मॉइस्चर दिया जाता है और ग्लो भरा जाता है।

कैसे करते हैं पर्ल फेशियल

घर पर कैसे करें पर्ल फेशियल
घर पर यह फेशियल करने से पहले आपको शुद्ध पर्ल पावडर और क्रीम चाहिये होगा। हो सकता है कि आपको यह ना मिले पर अगर यह मिल जाए तो आपके चेहरे के लिये बहुत अच्छा होगा।

घर पर ऐसे करें पर्ल फेशियल
1. चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। आप चाहे तो कच्चे दूध से चेहरे को साफ करें।
2. अब पर्ल पावडर और रोज वॉटर मिला कर स्क्रब तैयार करें। अगर ड्राई स्किन है तो इस पेस्ट में थोड़ा सा ऑलिव ऑइल भी मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे को 5 मिनट मसाज दें। अब चेहरे पर इसे 5 मिनट ऐसे ही छोड़ कर सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
3. अब पर्ल क्रीम से चेहरे को हल्के हल्के मसाज दें। यह 5 से 10 मिनट तक करें।

चेहरे की जरुरत के हिसाब से मास्क तैयार करें
अगर आपको एंटी एजिंग पैक बनाना है तो 1 अंडे में शहद मिलाएं। फिर नींबू का रस और 1 चम्मच पर्ल पावडर मिलाएं। आपका पैक तैया है, इसे चेहरे पर सूखने तक लगाएं।

झाइयां और दाग मिटाने के लिये फेस पैक
2 चम्मच पर्ल पावडर और घर की बनी ताजी क्रीम मिलाएं। जब यह सूख जाए तब चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाना ना भूलें।

संवेदनशील त्वचा के लिये फेस पैक
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो पर्ल फेशियल आपके लिये अच्छा नहीं है। इसे करने से पहले घर पर ही पहले पैच टेस्ट कर लें। पर्ल पावडर और पानी का पेस्ट तैयार करें और कान के पीछे हल्का सा लगाएं। अगर इससे आपको रिएक्शन या जलन हो तो पर्ल फेशियल ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
