Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पैरों की टैनिंग हटाने के लिये घरेलू उपचार
गर्मियों में पैरों की टैनिंग होना एक आम बात है। अगर पैर काले दिखते हैं तो अपनी मन पंसद सैंडल्स और चप्पल यूं ही धरी की धरी रह जाती है।
पेडिक्योर करने से पैरों की रंगत दुबारा वापस पाई जा सकती है, लेकिन इतना ना तो किसी के पास इतना समय है और ना ही पैसा कि वह हार बार पार्लर जा कर पैरों की टैनिंग हटवाए।
आज हम आपको पैरों की टैनिंग हटाने के कुछ आसान से घरेलू उपाय बताएंगे, जिनसे आप अपने पैरों का रंग बदल सकती हैं। आइये जाने इसके बारे में...

संतरे का छिलका और दूध
संतरे का छिलका बिल्कुल प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और पैरों से गहरे धब्बे मिटाता है। दूध में लेक्टिक एसिड होता है जिससे डेड स्किन निकल जाती है। साथ ही इस पैक से पैरों की रूखी त्वचा मुलायम बनती है।
प्रयोग करने का तरीका
- संतरे का छिलका धूप में सुखा लें और फिर उसे मिक्सी में पीस कर पावडर बना लें।
- फिर उसमें 4-5 चम्मच दूध मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं और 20-25 मिनट तक सुखा लें।
- उसके बाद हल्के गरम पानी से पैरों को धो लें।
- अब पैरों को तौलिये से पोछ कर उस पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
- बेस्ट रिजल्ट के लिये इसे हफ्ते में तीन पर करें और खूबसूरत गोरे पैर पाएं।

नींबू और शहद
नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो कि प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करते हैं। शहद से त्वचा को नमी मिलती है।
प्रयोग करने का तरीका
- 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिक्स करें।
- फिर उसमें आधा चम्मच मिल्क पावडर भी मिक्स करें।
- इस पेस्ट को पैरों पर लगाइये और 20 मिनट तक सुखाने के बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये।
- बाहर निकलने से पहले पैरों पर सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
