Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये कितना सेफ है बिकीनी एरिया को शेव करना
प्यूबिक हेयर यानी वैजाइना के बालों का अपना अलग ही महत्व है क्योंकि यह रोगज़नक़ों और बैक्टीरियल इंफेक्शन से आपकी रक्षा करते हैं। अब सोंचने वाली बात यह है कि उस एरिया को शेव करें या नहीं?
यह सवाल अक्सर महिलाओं को घेर लेता है। बहुत सी पुरानी महिलाओं का मानना है कि प्यूबिक हेयर को शेव नहीं करना चाहिये क्योंकि इससे उन्हें कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।
वहीं कुछ नए दौर की महिलाएं मानती हैं कि इससे उन्हें साफ-सुथरा होने का एहसास मिलता है। आज हम इसी बात से पर्दा उठाएंगे और बताएंगे कि क्या गुप्तांगो को शेव करना चाहिये या नहीं।

प्यूबिक हेयर का योगदान क्या होता है और ये कितने महत्वपूर्ण हैं?
- प्यूबिक हेयर किसी भी बाहरी बैक्टीरिया या वायरस को अंदर घुसने से बचाते हैं जिससे किसी भी प्रकार का संक्रमण या बीमारी हो सकती है।
- यह वैजाइना में उचित तापमान बनाए रखने का काम करते हैं, जिससे कि जननांग ठीक ढंग से काम कर पाए।
- इनकी वजह से महिलाओं से उसके पार्टनर को एक ख़ास गंध आती है, जो उसे अट्रैक्ट करती है।

निचले हिस्से को शेव करने के नुकसान
1. त्वचा पर हो जाता है घाव
याद रखिये कि अगर आप निचले हिस्से को शेव करेंगी तो वहां की त्वचा पर लाल चकत्ते और रोम छिद्रों में सूजन पैदा हो सकती है। इसके साथ लगातार शेविंग करने से उस जगह के बाल ठीक तरह से नहीं उगेंगे, जिससे उस एरिया में दर्द होगा। ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) को ठीक करने के 8 घरेलू उपचार

2. बैक्टीरिया पैदा होने का खतरा रहेगा ज्यादा
महिलाओं को नहीं पता लेकिन प्यूबिक हेयर पर वैक्सिंग करवाना काफी घातक हो सकता है। इससे वह जगह लाल हो कर जल सकती है। और अगर इस जगह पर नमी पैदा होने लगे तो बैक्टीरिया पैदा होने का ज्यादा खतरा हो सकता है। इसलिये अगर वैजाइना पर बाल ही नहीं होंगे तो बैक्टीरिया से कैसे सुरक्षा होगी? योनि में खुजली का कैसे करें इलाज

3. हर्पीस (यौन रोग) होने का ज्यादा खतरा बढे़गा
कई अध्ययनों से पता चला है कि प्यूबिक हेयर आपकी कई यौन रोगों से सुरक्षा करते हैं जैसे, हर्पीस या वार्ट्स आदि से। जब यहां के बाल शेव हो जाते हैं तो उस जगह पर घाव हो जाता है जिससे वायरस आराम से योनि के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर लेते हैं। जानें, क्या होती है हर्पीस और कैसे बचें इस यौन रोग से

4. सोरायसिस या एक्जिमा हो तो ना करें शेविंग
अगर आपको पहले से ही सोरायसिस या एक्जिमा जैसी स्किन की बीमारी है तो प्यूबिक एरिया पर शेविंग करने से बचना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
