Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
योनि में खुजली का कैसे करें इलाज
योनि में खुजली होना आधी आबादी महिलाओं की समस्या है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं इस बारे में खुल कर बात नहीं करती मगर जब यह समस्या असहनिये बन जाती है तब जा कर कुछ महिलाएं अपना मुंह खोलती हैं। योनि खुजली योनि की बाहरी त्वचा पर खरोंचने की इच्छा को कहते हैं यह एक कष्टप्रद समस्या है। यह महिलाओं के लिए एक चिंताजनक समस्या है, खासकर अगर यह जीर्ड (क्रोनिक) रूप में होती है, और यह बहुत बड़ी असुविधा का कारण बन सकती है।
योनि में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं, इन कारणों में खमीर संक्रमण (ईस्ट इन्फेक्शन) होना, रोजाना सफाई-धुलाई न करने से अस्वच्छता का होना या फिर किसी एलर्जी के कारण हो सकता है। सेक्स, ज्यादा चीनी के सेवन, एंटीबॉयोटिक्स या फिर कमजोर इम्मयून सिस्टम की वजह से योनि में खमीर की संख्या बढ जाती है। यहां तक कि जो आप सुगन्धित बॉडी वॉश का प्रयोग करती हैं वह भी योनि के पीएच लेवल को बिगाड़ सकती है।
यदि यूनीन के दौरान जलन होती है, तो उसका मतलब है कि संक्रमण बढ़ चुका है, लिहाजा ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेने में देर मत करें। इस संक्रमण के पैदा होने से गंध भी आती है।

कैसे पाएं मुक्ती?
1. इसे ठीक करने के लिये आप दवाइयां या जैल का प्रयोग कर सकती हैं जो योनि को जलन से राहत दिलाएगें। ईस्ट यानी की खमीर को मीठा बहुत पसंद है इसलिये इस दौरान कुछ भी मीठा न खाएं नहीं तो योनि में इनकी संख्या बढ सकती है। इसके अलावा मैदे का भी सेवन बिल्कुल बंद कर दें।
2. नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उसी पानी से योनि की सफाई करें। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर योनि पर लगाने से भी खुजली दूर होती है।
3. हमेशा कॉटन की अंडरवियर पहने , जिससे कि वह जल्दी सूख जाए। इसके अलावा इसे दिन में दो बार चेंज भी करें।
4. एलर्जी रिएक्शन से भी परेशानी पैदा हो सकीत हैं। कोई भी तेज गंध वाला परफ्यूम, लोशन या साबुन का इस्तमाल न करें। कुछ कपड़े जैसे पोलिस्टर से भी आपको एलर्जी हो सकती है, इसलिये इससे दूरी बनाए रखें।
डॉक्टर से कब मिले?
जब आपकी स्थति वैसे की वैसे ही रहे और कोई भी सुधार न देखने को मिल रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर योनि की खुजली एक बार सही हो चकुी है मगर फिर दुबारा वापस आ गई हो तो, डॉक्टर से सम्पर्क कीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
