Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
फटे हुए होंठों के लिये ऐसे बनाएं लिप स्क्रब
यदि आप कॉस्मेटिक्स जैसे लिपस्टिक आदि का उपयोग करते हैं तो ऐसा संभव है कि आप ऐसा मानते हैं कि आपके होंठ स्वस्थ हैं। लिपस्टिक पर लिखा होता है कि यह आपके होंठों को दिन भर नमी प्रदान करती है, और आप इस बात पर विश्वास कर लेते हैं।
यह केवल आंशिक रूप से सत्य है। कुछ चुनिंदा लिपस्टिक और बाम ही आपके होंठों को नमी प्रदान करते हैं; हालाँकि इन उत्पादों में जो केमिकल्स (रसायन) होते हैं वे होंठों को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

सस्ते लिप प्रोडक्ट्स में प्रिज़र्वेटिव (परिरक्षक) और केमिकल्स होते हैं। कृत्रिम रूप से बनाये गए यौगिकों में पराबेन्स (रसायन जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है) होते हैं।
सस्ते उत्पादों में कई अन्य रसायन भी मिलाये जाते हैं। लिप स्क्रब की अवधारणा हालाँकि भारत में नई है। लिप स्क्रब का उद्देश्य मृत कोशिकाओं को दूर करना तथा त्वचा को छीलना है।
लिप स्क्रब आपके होंठों को एक्स्फोलियेट (छीलने) के साथ साथ आपके होंठों को मॉस्चराइज़ (नमी प्रदान करना) भी करते हैं। यह जानने के लिए कि आप किस प्रकार घर पर ही बनाये हुए स्क्रब से गुलाबी और नरम होंठ प्राप्त कर सकती हैं, आगे पढ़ें।
जब केवल लिपस्टिक से काम न चले तो इस उपचार से आप होंठों का बचाव कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री:
- 1 टी स्पून नारियल का तेल
- 1 टी स्पून नीबू का रस
- 1/2 टी स्पून शहद
- 3 टी स्पून शक्कर
विधि:
एक छोटे कटोरे में नारियल तेल, नीबू का रस और शहद मिलाएं। शक्कर डालें और 5-8 सेकंड तक मिलाएं। इस मिश्रण को अपने होंठों पर लगायें तथा गोलाकार तरीके से घुमाएं। स्क्रब लगाते समय थोडा जोर डालें। इसे होंठों पर 30 सेकंड या 1 मिनिट तक लगा रहने दें। इस स्क्रब को गीले तौलिये से पोंछ दें। नरम होंठ पाने के लिए इसे सप्ताह में एक बार लगायें।
परतदार होंठों के लिए कोका बटर स्क्रब

आवश्यक सामग्री:
- 2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर
- 1 टी स्पून व्हाइट शुगर (सफ़ेद चीनी)
- 1/2 टी स्पून कोका बटर
- 1 टी स्पून शहद
- 2-3 बूंदे बादाम का तेल
ध्यान दें: आप 100% शिया बटर या कोका बटर का उपयोग भी कर सकती हैं। ऐसी किसी क्रीम का उपयोग न करें जिसमें कोका या शिया बटर हो।



Click it and Unblock the Notifications
