Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
दही के पैक से चेहरा बनाएं चमकदार बाल मजबूत
दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है।
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ ही घरेलू उपचार की भी जरूरत होती है। आज हम आपको ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हर घर में आसानी से पाई जाती है।
यह भी पढें- अब बाल स्ट्रेट करने हों तो लगाइये दही और केले का हेयर पैक
दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। दही के फेस पैक लगाने से चेहरे में निखार आता है और नींबू के साथ बालों में लगाने से बाल झड़ना रूकते हैं।
ऐसे ही दही के और भी प्रयोग हैं, जिसके बारे में हम बताने वाले हैं।

1. त्वचा को नमी प्रदान करे:
एक कटोरी में एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच कोकोआ पावडर मिक्स करें। फिर इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगा कर सुखा लें। उसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा अच्छे से नम होगी और स्किन का टेक्सचर भी सुधरेगा।

2. एंटी एजिंग इफेक्ट:
दही को आप रोजाना इस्तमाल कर सकते हैं। उम्र के साथ चेहरे पर धारियां आने लगती हैं। आप चाहें तो 2-4 चम्मच दही के साथ थोड़ा ओट्स मिला दें और फिर उसमें नींबू और शहद मिक्स कर के पेस्ट बना लें। इस गाढे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो चेहरे की डेड स्किन को निकालता है और चमकदार स्किन देता है।

3. झाइयों को मिटाए:
अगर चेहरे पर कभी बहुत ज्यादा मुंहासे या एक्ने हुए थे, तो वह झाइयों का रूप ले लेते हैं। आपको अपने चेहरे पर हर दूसरे दिन दही लगाना चाहिये। एक चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।

4. बालों के लिये बेहतरीन कंडीशनर:
कंडीशनर बनाने के लिये 6 चम्मच दही में थोड़ा नारियल तेल और एलोवेरा जेल मिलाइये। इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिये फ्रिज में रख दीजिये और फिर सिर पर लगा कर पानी से धो लीजिये।

5. बलों का झड़ना रोके:
1/2 कप दही में 2-3 चम्मच मेथी का पावडर मिक्स करें और फिर इसे सिर पर लगाएं। दही में ढेर सारे पोषण पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को ताकत देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications