Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
अब बाल स्ट्रेट करने हों तो लगाइये दही और केले का हेयर पैक
हम सभी को सीधे और मुलायम बालों की चाह होती है। सीधे बाल बहुत ही ट्रेंडी (आधुनिक) और व्यवस्थित दिखते हैं। आप सैलून में जाकर अपने बालों को स्थाई तौर पर सीधे करवा सकती हैं
परन्तु सैलून में उपयोग में लाये जाने वाले पदार्थ बहुत कठोर और नुकसानदायक होते हैं और आपके बालों को स्थाई तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Netmeds! Get 20% Off on All your Medical Essentials Now
परन्तु चिंता न करें, दही से बालों को प्राकृतिक तरीके से सीधा किया जा सकता है। आइए देखें कि बालों के सीधा करने के लिए दही के इस पैक को आप किस प्रकार बना सकते हैं।

सामग्री:
- 1 कप दही (बालों की लंबाई के अनुसार)
- 2 केले
- 2 टेबलस्पून शहद
लगाने का तरीका:
एक कटोरे में कांटे या चम्मच की सहायता से केले को तब तक मसलें जब तक वह अच्छी तरह नरम न हो जाए। इसके लिए अधिक पके हुए केले का उपयोग करें जिन्हें आम तौर पर आप फेंक देती हैं। इससे फल व्यर्थ नहीं जाएगा। इसमें शहद और दही मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। आपका पैक तैयार है। हाथों की सहायता से इसे बालों पर लगायें। इसे टपकने से बचाने के लिए शावर कैप पहन लें। इस मास्क को एक घंटे तक लगे रहने दें। बाद में शैंपू तथा कंडीशनर से बालों को धो डालें।

जिन लोगों के बाल प्राकृतिक रूप से घुंघराले हैं उनके लिए यह तरीका प्रभावी नहीं है। यह तरीका केवल उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके बाल उलझे हुए हैं या नमी के कारण जिनके कारण जिनके बाल लहरदार हो गए हैं। हालाँकि इससे घुंघराले बाल चमकदार और स्वस्थ दिखते हैं। तो यदि आपके बाल लहरदार हैं जो बहुत अधिक उलझते हैं तो यह पैक आपके लिए उपयोगी है।



Click it and Unblock the Notifications
