Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि
Mangalwar Vrat: मंगलवार का व्रत भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए भी यह व्रत लाभकारी माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं और पुरुष दोनों ही रख सकते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और सच्चे मन से मंगलवार का व्रत करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। अगर आप भी मंगलवार का व्रत शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके नियम, पूजा विधि और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में जान लेना जरूरी है।

मंगलवार व्रत की विधि
मंगलवार का व्रत आमतौर पर लगातार 21 मंगलवार तक रखने की परंपरा मानी जाती है। इस व्रत की शुरुआत संकल्प लेकर की जाती है।
व्रत वाले दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और संभव हो तो लाल रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा की तैयारी करें।
पूजा के लिए घर के ईशान कोण में भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
इसके बाद हनुमान जी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और उन्हें फूलों की माला, रोली और सिंदूर अर्पित करें। साथ ही फल और प्रसाद का भोग लगाएं। पूजा के दौरान मंगलवार व्रत कथा पढ़ना और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
अंत में भगवान हनुमान की आरती करें।
व्रत के दिन आमतौर पर एक समय ही भोजन किया जाता है और इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करने की भी सलाह दी जाती है।
मंगलवार व्रत को करने के फायदे
इस व्रत को करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है।
भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
जीवन में मान-सम्मान, शक्ति, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए भी यह व्रत शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से नकारात्मक शक्तियों का असर कम हो जाता है।
आर्थिक परेशानियों और कर्ज से राहत मिलने की भी मान्यता है।
नौकरी या करियर में आ रही बाधाएं दूर होने में मदद मिलती है।
मंगलवार व्रत के नियम
मंगलवार के व्रत में पवित्रता और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और शारीरिक संबंध से बचना चाहिए।
पूजा करते समय मन को शांत और एकाग्र रखने की कोशिश करें।
व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं किया जाता है।
पूजा के समय काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
आमतौर पर इस व्रत में दिन में एक ही समय भोजन करने की परंपरा मानी जाती है।
कब से शुरू कर सकते हैं मंगलवार का व्रत
मंगलवार का व्रत किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार से शुरू करना शुभ माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए यह व्रत रख रहा है, तो इसे 21 या 45 मंगलवार तक करने की परंपरा बताई जाती है। व्रत पूरा होने पर उद्यापन करना भी जरूरी माना जाता है। उद्यापन के दिन ब्राह्मण या पंडित को भोजन कराना और उन्हें दान-दक्षिणा देना शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
