Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Summer Drinks For Weight Loss: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन चुका है। मोटापा न केवल देखने में खराब लगता है, बल्कि अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग डाइटिंग करते हैं। वहीं, कुछ लोग तो लंबे समय तक भूखा रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है, क्योंकि इससे वजन कम नहीं होता है, बल्कि शरीर कमजोर पड़ जाता है। वजन घटाने के लिए आपको हमेशा हेल्दी तरीका अपनाना चाहिए। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से वजन कम करने के साथ-साथ गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मियों में वजन घटाने में आपकी मदद कर सकती हैं -

नींबू पानी
अगर आप गर्मियों में अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलने में मदद करता है। रोजाना इसके सेवन से वेट लॉस तो होता ही है, साथ ही शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।
नारियल पानी
नारियल पानी को बेस्ट समर ड्रिंक कहा जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, शरीर को एनर्जेटिक रखने में भी मदद करता है।
जीरा पानी
गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप जीरा पानी भी पी सकते हैं। दरअसल, इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप रात को एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबालकर पी लें।
खीरे का जूस
गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप खीरे का जूस भी पी सकते हैं। दरअसल, इसमें पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।
सौंफ का पानी
वजन घटाने के लिए आप सौंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह गर्मियों में शरीर को ठंडा भी रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
