Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
गर्मी में अवश्य पीएं सौंफ का शरबत, पेट की गर्मी को करें छू मंतर
आमतौर पर लोग सौंफ का इस्तेमाल एक माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में सौंफ को चबाना जितना लाभदायक माना जाता है, इसका शरबत भी सेहत के लिए उतना ही अच्छा होता है। यह आपको लू से बचाकर शरीर को ठंडक तो पहुंचाता है ही, साथ ही इसमें बहुत से एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, अगर गर्मी में सौंफ के शरबत को सेवन नियमित रूप से किया जाए तो इससे बढ़ती चर्बी पर भी लगाम लगाई जा सकती है। तो चलिए अब आपने इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो जान लिया लेकिन क्या आप इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

सौंफ के शर्बत से होते हैं ये फायदे-
- सौंफ के शर्बत से आप पेट की गर्मी शांत कर सकते हैं।
- सौंफ में flavonoids होते हैं जो सलाइवा का फ्लो ठीक रखते हैं। - - जिससे मुंह नहीं सूखता।
- ये मुंह की दुर्गंध को भी ठीक करता है।

पेट को करें ठंडा
आयुर्वेद में पेट को ठंडा करने के लिए सौंफ का शर्बत पीने को कहा गया है। इस शर्बत के फायदे क्या हैं तो उन्होंने बताया कि पेट की गर्मी को शांत करने के लिए ये शर्बत काफी उपयोगी साबित हो सकता है। ये काफी अरोमैटिक होती है और इसलिए ये मुंह की दुर्गंध से काफी अच्छे से लड़ती है। इसे आप दिन में कई बार ऐसे ही खा सकते हैं, लेकिन सौंफ का शर्बत खासतौर पर आपके पेट के लिए होता है जो पेट की कई समस्याओं का इलाज बन सकता है।

सामग्री-
- एक कप सौंफ भिगी हुई
- डेढ़ कप मिश्री या चीनी
- नींबू के फूल और सिटिक एसिड
- ग्रीन कलर
- बर्फ
- पानी

विधि-
सौंफ का शरबत बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप सौंफ को एक कप पानी में कम से कम चार से पांच घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। जब सौंफ अच्छी तरह भीग जाए तो आप एक मिक्सी का जार लें और इसमें सौंफ और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद आप सौंफ को निकालकर फिर से बचे हुए पानी में डाल लें और आधे घंटे के लिए फिर से भीगने के लिए रख दें। ऐसा करने से सौंफ का सारा फलेवर पानी में अच्छे से घुल जाता है और आपको बेहतरीन शरबत प्राप्त होता है।
अब आधे घंटे बाद आप इसे छलनी की मदद से छान लें। अब आपको सौंफ का पानी मिल गया है। इसके बाद इससे शरबत बनाने के लिए आप इसमें डेढ़ कप मिश्री या चीनी डालकर उबालने के लिए रख दें। इसके बाद जब तक इसमें चीनी या मिश्री जब तक पिघल न जाए, आप इसे तब तक चलाते रहे। अब आप इसमें एक चुटकी नींबू के फूल या सिटिक एसिड डाल दें। यह एक प्रिजर्वेटिव की तरह काम करेगा।
अब आप इसे एक बार फिर से चलाकर गैस बंद कर दें। आपकी सौंफ की चाशनी तैयार हो गई है। जब यह पूरी तरह ठंडी हो जाए तो आप इसे एक बार फिर से बारीक छलनी से इसे छान लें। अब आप इसमें ग्रीन कलर की दो-तीन बूंदे डालें। इससे आपके शरबत का कलर काफी अच्छा आएगा।
अब आप एक गिलास लें और इसमें तीन से चार चम्मच मिश्रण, बर्फ के टुकड़े व पानी डालें। आपका सौंफ का शरबत तैयार है। आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
