Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
नाखूनों से होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में दूर हो जाएंगे सारे निशान
Holi 2026 Tips: होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा होता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इस दिन खुलकर रंग खेलता है। होली खेलने में तो काफी मजा आता है, लेकिन बाद में शरीर से रंगों को साफ करने में काफी परेशानी होती हैं। खासतौर पर नाखूनों पर ये रंग चिपक ही जाते हैं और इन्हें हटाना अपने आप में एक चुनौती होता है। । ऐसे में, आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर अपने नाखूनों में लगे होली के पक्के रंग को आसानी से साफ सकते हैं। तो आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में -

नींबू और बेकिंग सोडा
नाखूनों से रंग साफ करने के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं और बेकिंग सोडा एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इन दोनों का मिश्रण नाखूनों को साफ करने में काम आ सकता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा ले और उसमें आधे नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को नाखूनों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। करीब 10 मिनट बाद हाथों को पानी से धो लें। इससे रंग काफी हद तक हल्का हो जाएगा।
सफेद टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट में मौजूद क्लीनिंग एजेंट भी नाखूनों से रंग हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट नाखूनों पर लगाकर 5 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पुराने ब्रश या रुई की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें और पानी से धो लें। इससे जमे हुए रंग को हटाने में मदद मिल सकती है।
नारियल तेल और चीनी
नारियल तेल और चीनी का मिश्रण न सिर्फ रंग को हटा सकता है, बल्कि नाखूनों को पोषण भी देता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को नाखूनों पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग के साथ-साथ मृत त्वचा भी साफ हो जाएगी।
सफेद सिरका
नाखूनों से रंग हटाने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप गुनगुने पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। इसमें अपने नाखून 5 से 10 मिनट तक डुबोकर रखें। बाद में ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। इससे जिद्दी रंग धीरे-धीरे निकलने लगते हैं।
बेसन और दही
बेसन और दही का यह उपाय रंग हटाने के साथ हाथों को मुलायम बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे नाखूनों और हाथों पर लगाकर 10 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें, जिससे नाखूनों पर लगा पक्का रंग साफ हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications