Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आज, 1 मार्च से बदल गए ये 5 बड़े नियम, जानें क्या-क्या हुआ सस्ता और महंगा?
New Rules From 1st March 2026: हर महीने सिर्फ कैलेंडर का पेज ही नहीं पलटता बल्कि आम आदमी की जिंदगी में भी कई अहम बदलाव होते हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर उसकी जेब पर असर डालते हैं। जी हां, जैसे ही 1 तारीख आती है को सिलेंडर के दामों से लेकर रेलवे के टिकट, बैंकिंग और कई ऐसे नियम बदलते हैं जो कई बार को बजट बिगाड़ देते हैं और कई बार राहत दे जाते हैं। अब साल 2026 के तीसरे महीने यानी मार्च की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जिंदगी और जेब से जुड़े कई अहम नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
आज यानी 1 मार्च 2026 से रसोई गैस (LPG) की कीमतों से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग और आपके स्मार्टफोन के इस्तेमाल तक, कई नए नियम लागू होंगे। खासकर होली के त्योहार से ठीक पहले सरकार और नियामक संस्थाओं (Regulators) द्वारा लिए गए ये फैसले आपके लिए राहत भरी खबर भी ला सकते हैं और थोड़ी मुश्किल भी। अगर आप भी अनजाने में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं, तो 1 मार्च 2026 से प्रभावी होने वाली इन 5 बड़ी अपडेट्स को विस्तार से जान लीजिए।

1. LPG और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन
हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 मार्च 2026 को यानी आज से भी तेल कंपनियां एलपीजी (LPG) सिलेंडर के नए दाम जारी करेंगी। चूंकि मार्च के महीने में होली का प्रमुख त्योहार है, इसलिए ऐसी प्रबल संभावना जताई जा रही है कि सरकार घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 kg) की कीमतों में कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दे सकती है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 kg) की कीमतों में भी बदलाव होने के आसार हैं, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग के बिजनेस पर पड़ेगा। इसके साथ ही घर में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी (PNG) और गाड़ियों के लिए सीएनजी (CNG) के रेट्स भी इसी दिन अपडेट किए जाएंगे।
2. रेलवे टिकट बुकिंग का नया अवतार: 'RailOne' ऐप
भारतीय रेलवे 1 मार्च यानी आज से अपनी डिजिटल टिकट बुकिंग सेवा में क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है। अब पुराने यूटीएस (UTS) ऐप की जगह नया और हाईटेक 'RailOne' ऐप पूरी तरह से कार्यभार संभाल लेगा। इस नए सिस्टम के तहत जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Based Authentication) को अनिवार्य किया जा सकता है, जिससे टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी। इसके अतिरिक्त, रेलवे वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए लोअर बर्थ की प्राथमिकता को लेकर भी नई गाइडलाइंस जारी कर सकता है।
3. सिम कार्ड और 'सिम बाइंडिंग' के कड़े नियम
डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) 1 मार्च से 'सिम बाइंडिंग' के नियमों को और अधिक सख्त करने जा रहा है। इस नियम के लागू होने के बाद, आपके बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड का इस्तेमाल केवल उसी पंजीकृत स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा जिसे ऑथेंटिकेट किया गया है। इससे सिम क्लोनिंग और अवैध पोर्टिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। यदि आप नया सिम कार्ड खरीदने या मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से कहीं अधिक सख्त केवाईसी (KYC) प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
4. बैंकिंग चार्ज और क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
देश के कई प्रमुख बैंक 1 मार्च से अपने सर्विस चार्ज और मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) की शर्तों में बड़े बदलाव करने जा रहे हैं। कई बैंकों ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वे बचत खातों पर लगने वाले शुल्क और क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स (Reward Points) के स्ट्रक्चर को अपडेट करेंगे। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड के लेट पेमेंट चार्ज (Late Payment Fee) और कैश विड्रॉल फीस में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से प्राप्त एसएमएस या ईमेल को ध्यान से पढ़ें ताकि किसी भी अतिरिक्त पेनल्टी से बचा जा सके।
5. स्मार्टफोन और डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुरक्षा
1 मार्च से स्मार्टफोन के इस्तेमाल और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भी बदलाव होने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत, ई-वॉलेट और यूपीआई (UPI) एप्स अब डिवाइस बाइंडिंग के साथ-साथ बायोमेट्रिक सुरक्षा को और भी गहरा बनाएंगे। इससे आम आदमी के स्मार्टफोन से होने वाले डिजिटल लेन-देन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे। इसके साथ ही, कई मोबाइल कंपनियां अपने पुराने सॉफ्टवेयर अपडेट्स को बंद कर सकती हैं, जिससे पुराने स्मार्टफोन यूजर्स को नए सुरक्षा नियमों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
