Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चिकनपॉक्स के दागों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार
चिकन पॉक्स होने वर वायरस भले ही शरीर से निकल जाता है लेकिन अपने गंदे और भद्दे दागों को शरीर पर छोड़ जाता है। यह दाग कई-कई दिन और महीनों तक इंसान के शरीर पर रहते हैं। कुछ केसों में तो यह दाग आराम से चले जाते हैं लेकिन कुछ केसों में यह दाग लंबे समय तक टिके रहते हैं। ऐसे में अगर यह दाग चेहरे पर हैं तो इंसान का पूरा कॉन्फिडेंसा चला जाता है और वह घर से बाहर निकलने में शर्माता है। चिकन पॉक्स की रोकथाम और प्राकृतिक उपचार

बहुत से लोग चिकन पॉक्स के दाग हटाने के लिये डॉक्टर की बताई हुई क्रीम या दवा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। आइये जानते हैं कुछ घरेलू उचार जिसकी मदद से आप दाग को दूर कर सकते हैं।
चेचक के दाग हटाने के आसान उपाय

1. Vitamin E:
विटामिन ई ना केवल skin को हाइट्रेट रखने में मदद करता है बल्कि यह एंटी ऑक्सीडेंट से भी भरा होता है, जो कि स्किन में कोलाजन को बढावा दे कर उसे फ्री रैडिकल्स से बचाता है। आपको विटामिन ई बादाम, पालक और पपीते में भरपूर मिल सकता है। आप इसे कैप्लसून के रूप में भी ले सकती हैं। अपने खाने में ढेर सारा विटमिन ई शामिल करें जिससे आपको चेहरे के दाग धब्बों से जल्द राहत मिल सके।

2. नारियल पानी
नारियल का पानी ना केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें ढेर सारे पोषण शामिल मिले होते हैं जैसे की lauric acid और cytokines. यह सेल की ग्रोथ को रेगुलेट करते हैं स्किन का पीएच बैलेंस करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो कि मुंहासे निकलने से रोकते हैं। नारियल का पानी पीने के साथ साथ आप इसे प्रभावित एरिया पर लगा भी सकते हैं, जिससे आपको तुंरत ही राहत मिले।

3. नींबू का रस
नींबू में ढेर सारा विटामिन सी होता है। यह आपकी स्किन का कोलाजन बनने में मददगार होता है। इसके साथ ही इसमें alpha hydroxyl acid भी पाया जाता है जो कि डैमेज स्किन को हील करने में बड़ी तेजी से काम करता है। नींबू का रस लगाने से चेहरा ब्लीच हो जाता है और दाग हल्क पड़ जाते हैं। आप नींबू के रस को थोड़े से पानी के साथ मिला कर लगा सकते हैं। या फिर इसे किसी फेस पैक में डाल कर लगाएं।

4. एलो वेरा जेल
ऐलो वेरा जेल में एंटी ऑक्सीडेंटअ और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है। ये दोंनो चीजें आपकी स्किन को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने का काम करती है और स्किन को जल्दी हील करती हैं। चिकन पॉक्स केचकत्तों की वजह से स्किन में जो खुजली होती है, वह भी इससे चली जाती है। एलोवेरा जेल स्किन का कोलाजन बढाता है और स्किन को नमी प्रदान करने का काम करता है। आप चाहें तो एलो वेरा को सीधे पेड़से निकाल कर लगा सकती हैं या फिर एलो वेरा की बाजार में मिलने वाली ट्यूब का प्रयोग कर सकती हैं। आप इसे दिन में 3-4 बार लगा सकती हैं।

5. बेकिंग सोडा
चिकन पॉक्स की वजह से स्किन में जो दाग, धब्बे और खरोंचे बनी हैं, उसे बेकिंग सोडा से काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। यह स्किन के pH levels को बैलेंस करने में बड़ा मददगार होता है। आप बेकिंगसोडा और पानी मिला कर पेस्ट तैयार कर सकती हैं। फिर इस पेस्ट को प्रभावित एरिया पर हल्के हल्के मसाज करें और डेड स्किन निकालें।



Click it and Unblock the Notifications
