Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ढ़ीले स्तनों में कसाव लाने का आसान घरेलू नुस्खा
युवावस्था के ढ़लने पर कई महिलाओं के स्तनों में ढीलापन आ जाता है और वो लटकने लग जाते हैं। ऐसे में वो उन्हें सही शेप में दिखाने के लिए पैडेड और वॉयर्ड ब्रा का सहारा लेती हैं।
हर महिला को फिट रहना और सुंदर दिखना पसंद होता है। वो कहें या न कहें, लेकिन वो मन ही मन चाहती हैं कि उनके शरीर में थुलथुलापन न आएं। विशेष रूप से स्तनों वाले हिस्से में।
युवावस्था के ढ़लने पर कई महिलाओं के स्तनों में ढीलापन आ जाता है और वो लटकने लग जाते हैं। ऐसे में वो उन्हें सही शेप में दिखाने के लिए पैडेड और वॉयर्ड ब्रा का सहारा लेती हैं।
लेकिन ये स्थायी समाधान नहीं है। एक उम्र के बाद स्तनों का ढीला पड़ जाना कोई समस्या या बीमारी नहीं है। ऐसा उम्र बढ़ने, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, धूम्रपान, शराब का सेवन और बुरे लाइफ स्टाईल के कारण भी होता है। लेकिन लटकते हुए स्तनों को निम्न उपायों से सही किया जा सकता है:

1. एलोवेरा मसाज -
स्तनों में कसाव लाने के लिए एलोवेरा सबसे अच्छा विकल्प है। आपको बता दें कि एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्तनों में कसाव ला देता है और उन्हें प्राकृतिक रूप से लाइट बनाता है। आप कोल्ड एलोवेरा जेल लें और इसे अपने स्तनों पर मसाज करें। सर्कुलर मोशन में 10 से 15 मिनट तक ऐसा करें और उसके बाद नहा लें या धो लें।

2. अंडे का सफेद हिस्सा -
अंडे के सफेद हिस्से को स्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और इसके बाद, स्नान कर लें। इससे त्वचा में कसाव आ जाता है और स्तनों में कसाव भी होने लगता है। आप चाहें तो इसमें नींबू को भी मिला सकते हैं। लेकिन इसे लगाने के बाद कभी भी गरम पानी से स्नान न करें।

3. आइस मसाज -
ढीले स्तनों के लिए आइस मसाज सबसे अच्छा विकल्प है। आप बर्फ लें और इसे सर्कुलर मोशन में घुमाएं। इससे स्तनों में रक्त वाहिकाओं में उद्दीपन होगा और त्वचा में नवऊर्जा आ जाएगी। ऐसा प्रतिदिन करने से स्तनों की त्वचा में स्वत: कसाव आ जाएगा।

4. अंगूर के बीज का तेल या ग्रेपसीड -
इस तेल की खासियत यह है कि यह हमारी त्वचा को कोमल और हल्का बनाने में मदद करता है। हल्का होने के कारण इसे हमारी त्वचा काफी आसानी से सोख लेती है। आपको इस ऑयल से 10 मिनट तक स्तनों में मसाज करना होगा और इसके बाद ठंडे पानी से धुल लेना होगा।

5. खीरा और अंडे की जर्दी -
खीरे और अंडे की जर्दी को मिलाकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद, इसे स्तनों पर लगाएं और 10 मिनट तक मसाज करते रहें। इससे स्तनों में सही से कसाव आ जाता है और ढीली पड़ी हुई त्वचा भी सही हो जाती है।

6. नींबू की मसाज -
नींबू के रस को स्तनों पर लगा लें और इसे अच्छे से लेपित कर लें। इससे त्वचा में चमक आ जाएगी और उसमें कसाव भी आ जाएगा। इसे लगाने से त्वचा में विटामिन सी की मात्रा बढ़ जाती है और वो स्वस्थ हो जाती है।

7. मेंथी का लेप -
मेंथी में कई सारे औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को चमत्कारी प्रभाव प्रदान करते हैं। आप मेंथी के दानों को एक रात के लिए भिगो दें और अगले दिन इसे पीस लें। आप चाहें तो इस मिश्रण में ऑलिव ऑयल मिला लें और इसे स्तनों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप ठंडे पानी से स्नान कर लें। मेथी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा में नयापन और कसाव ला देता है।

8. पपीते का रस -
एक कप पके पपीते के पीस को लें। इसे अच्छे से फेंट लें और इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला दें। नींबू का रस भी मिला लें और इसे स्तनों पर लगाकर मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धुल लें।



Click it and Unblock the Notifications
