Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
कॉस्मेटिक सर्जरी- यह आपके लिए अच्छी है या बुरी?
कॉस्मेटिक सर्जरी उस सर्जिकल प्रक्रिया को कहते हैं जिससे व्यक्ति का व्यक्तित्व बदल जाता है। इन सर्जरी से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
आजकल लोग हर वक़्त अच्छा दिखना चाहते हैं। हमारे अभिनेता द्वारा सेट किये गए सुन्दरता के मापदंड काफी ऊपर हैं और लोग कई बार सर्जरी करवाने के लिए तैयार हो जाते हैं ताकि वह उनकी तरह दिख सकें।
लोकप्रिय कॉस्मेटिक प्रक्रिया में आता है लिपोसक्शन। इससे शरीर के किसी विशेष हिस्से से ज़रुरत से ज़्यादा फैट निकाला जाता है। इससे इंसान का वज़न जल्दी घट जाता है।
फेस लिफ्ट ज़्यादातर बोटॉक्स के इंजेक्शन होते हैं जो चेहरे पर लगाया जाता है। इससे त्वचा में लचीलापन आता है जिससे चेहरे से झुर्रियां हट जाती हैं और हम जवान दिखने लगते हैं। होठों और स्तन के आकार में बदलाव भी लोगों द्वारा करवाई जाने वाली प्रक्रियाएं हैं।

अच्छा दिखने की चाह में कोई बुराई नहीं है। अगर आप अपने शरीर के किसी हिस्से से खुश नहीं हैं तो आप उसे कॉस्मेटिक प्रक्रिया से सही करवा सकते हैं। पर आपको अपने शरीर की लिमिट पता होनी चाहिए।
सुन्दरता जैसी क्षणभंगुर चीज़ के लिए अपने शरीर से उसकी क्षमता से ज़्यादा उम्मीद करने और उसे लिमिट से ज़्यादा धक्का देने से आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आपको सर्जरी से उचित उम्मीद रखनी चाहिए।
यहाँ पर कॉस्मेटिक प्रक्रिया के कुछ लाभ और हानि के बारे में बताया गया है

लाभ:
1. यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है:
अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर के किसी भाग से संतुष्ट नहीं है तो वह अंतर्मुखी बन सकता है और अपनी योग्यता पर से भरोसा खो सकता है। आजकल लोग अपने शरीर के प्रति ज़्यादा जागरूक हो रहे हैं। कई बार सुन्दरता और टैलेंट साथ साथ चलते हैं। उस स्थिति में अपने आप में त्रुटी को अगर आप कॉस्मेटिक प्रक्रिया से ठीक करवा सकते हों तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती।
2. यह शरीर की कार्यशीलता को बढ़ाता है:
कुछ कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं सिर्फ सुन्दरता के दृष्टिकोण से नहीं की जाती। ब्लेफारोप्लास्टी जैसी सर्जरी आपके आँखों को सही तरीके से काम करने में मदद कर सकती है। ढीली पलकों से कई बार देखने में समस्या आ सकती है और कॉस्मेटिक प्रक्रिया से इसमें सुधार लाया जा सकता है।
हानि:
1. खर्च:
कॉस्मेटिक प्रक्रिया में सबसे बड़ी हानि पैसों की होती है क्यूंकि ज़्यादातर कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं काफी महँगी होती हैं और इससे आपके पॉकेट पर काफी असर पड़ता है। कुछ सर्जरी में सही परिणाम पाने के लिए आपको कई सेशन के लिए जाना पड़ता है जो ज़्यादा खर्चीला पड़ जाता है।

2. अवास्तविक उम्मीद:
ऐसा नहीं होता कि सर्जरी के तुरंत बाद ही आप हूर जैसे दिखने लगेंगे। आपको अपने डॉक्टर के साथ मिलकर प्रक्रिया के बाद होने वाले असर के बारे में बात करनी चाहिए। आपको सही परिणाम पाने के लिए कई सेशन से गुज़रना पड़ सकता है।
प्रक्रिया के तुरंत बाद बड़ा बदलाव आने की उम्मीद ना रखें। आपके शरीर में कुछ बदलाव हुए हैं और इसको अपने वास्तविक रूप में आने में कुछ समय तो लगेगा।
कॉस्मेटिक प्रक्रिया से जुड़े रिस्क:
-अगर आपने फेस लिफ्ट करवाया है तो सर्जरी के कुछ दिनों तक आपको ज़्यादा बाहर नहीं निकलना होगा क्यूंकि आपका चेहरा कुछ दिनों तक सूजा रहेगा।
-अगर आपने लिपोसक्शन करवाया है तो अचानक वज़न घटने से कई बार आपको कंपकंपी हो सकती है।
-स्तन इम्प्लांट में फटने और लीकेज का डर होता है और कई बार इसे मरम्मत की ज़रुरत हो सकती है। सर्जरी के बाद आप बच्चे को दूध नहीं पिला सकते।
गलत/ सही डॉक्टर का चुनाव:
यह काफी ज़रूरी है क्यूंकि अगर डॉक्टर को यह नहीं पता होगा कि वह क्या कर रहा है तो चीज़ें बिगड़ सकती हैं। ऐसे डॉक्टर को चुनें जो इस क्षेत्र में पारंगत हो और उसके कई सारे क्लाइंट हों।
कॉस्मेटिक प्रक्रिया की लत:
यह ज़रूरी है कि आपको कॉस्मेटिक प्रक्रिया की लत ना लगे। यह आपकी साड़ी समस्याओं का हल नहीं है। क्यूंकि आपको अपना फेस लिफ्ट या सर्जरी द्वारा ठीक कराई गई नाक पसंद है इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने दूसरे अंगों में ज़बरदस्ती कमी निकालने लगेंगे।
लोग अक्सर भूल जाते हैं कि बाहरी सुन्दरता से ज़्यादा ज़रूरी है अन्दर की सुन्दरता। हमारा शरीर एक मंदिर की तरह है। इसमें कमियां निकालने से अच्छा है कि हम इसे अपनाएं। इससे आगे चलकर हमें ही फायदा होगा।

यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है:
अगर कोई व्यक्ति अपने शरीर के किसी भाग से संतुष्ट नहीं है तो वह अंतर्मुखी बन सकता है और अपनी योग्यता पर से भरोसा खो सकता है। आजकल लोग अपने शरीर के प्रति ज़्यादा जागरूक हो रहे हैं। कई बार सुन्दरता और टैलेंट साथ साथ चलते हैं। उस स्थिति में अपने आप में त्रुटी को अगर आप कॉस्मेटिक प्रक्रिया से ठीक करवा सकते हों तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती।
यह शरीर की कार्यशीलता को बढ़ाता है:
कुछ कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं सिर्फ सुन्दरता के दृष्टिकोण से नहीं की जाती। ब्लेफारोप्लास्टी जैसी सर्जरी आपके आँखों को सही तरीके से काम करने में मदद कर सकती है। ढीली पलकों से कई बार देखने में समस्या आ सकती है और कॉस्मेटिक प्रक्रिया से इसमें सुधार लाया जा सकता है।

हानि:
खर्च:
कॉस्मेटिक प्रक्रिया में सबसे बड़ी हानि पैसों की होती है क्यूंकि ज़्यादातर कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं काफी महँगी होती हैं और इससे आपके पॉकेट पर काफी असर पड़ता है। कुछ सर्जरी में सही परिणाम पाने के लिए आपको कई सेशन के लिए जाना पड़ता है जो ज़्यादा खर्चीला पड़ जाता है।
अवास्तविक उम्मीद:
ऐसा नहीं होता कि सर्जरी के तुरंत बाद ही आप हूर जैसे दिखने लगेंगे। आपको अपने डॉक्टर के साथ मिलकर प्रक्रिया के बाद होने वाले असर के बारे में बात करनी चाहिए। आपको सही परिणाम पाने के लिए कई सेशन से गुज़रना पड़ सकता है।
प्रक्रिया के तुरंत बाद बड़ा बदलाव आने की उम्मीद ना रखें। आपके शरीर में कुछ बदलाव हुए हैं और इसको अपने वास्तविक रूप में आने में कुछ समय तो लगेगा।
कॉस्मेटिक प्रक्रिया से जुड़े रिस्क:
-अगर आपने फेस लिफ्ट करवाया है तो सर्जरी के कुछ दिनों तक आपको ज़्यादा बाहर नहीं निकलना होगा क्यूंकि आपका चेहरा कुछ दिनों तक सूजा रहेगा।
-अगर आपने लिपोसक्शन करवाया है तो अचानक वज़न घटने से कई बार आपको कंपकंपी हो सकती है।
-स्तन इम्प्लांट में फटने और लीकेज का डर होता है और कई बार इसे मरम्मत की ज़रुरत हो सकती है। सर्जरी के बाद आप बच्चे को दूध नहीं पिला सकते।
गलत/ सही डॉक्टर का चुनाव:
यह काफी ज़रूरी है क्यूंकि अगर डॉक्टर को यह नहीं पता होगा कि वह क्या कर रहा है तो चीज़ें बिगड़ सकती हैं। ऐसे डॉक्टर को चुनें जो इस क्षेत्र में पारंगत हो और उसके कई सारे क्लाइंट हों।
कॉस्मेटिक प्रक्रिया की लत:
यह ज़रूरी है कि आपको कॉस्मेटिक प्रक्रिया की लत ना लगे। यह आपकी साड़ी समस्याओं का हल नहीं है। क्यूंकि आपको अपना फेस लिफ्ट या सर्जरी द्वारा ठीक कराई गई नाक पसंद है इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने दूसरे अंगों में ज़बरदस्ती कमी निकालने लगेंगे।
लोग अक्सर भूल जाते हैं कि बाहरी सुन्दरता से ज़्यादा ज़रूरी है अन्दर की सुन्दरता। हमारा शरीर एक मंदिर की तरह है। इसमें कमियां निकालने से अच्छा है कि हम इसे अपनाएं। इससे आगे चलकर हमें ही फायदा होगा।

Click it and Unblock the Notifications