Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
पीले-सफेद रंग के नाखूनों का ना करें इगनोर, ऐसे करें उपचार
नाखूनों की रंगहीनता सामान्यत: तब होती है जब आपके शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण या नाखूनों में संक्रमण के कारण नाखून पीले, सफ़ेद या हरे दिखने लगते हैं।
नाखूनों की रंगहीनता सामान्यत: तब होती है जब आपके शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन के कारण या नाखूनों में संक्रमण के कारण नाखून पीले, सफ़ेद या हरे दिखने लगते हैं। लगभग 50 प्रतिशत लोग फंगस या एल्गी के संक्रमण के कारण नाखूनों की रंगहीनता से ग्रसित होते हैं। नाखूनों की रंगहीनता का कारण कुछ भी हो यह वास्तव में बहुत शर्मनाक होता है यदि आपके नाखून पीले रंग के हों।
खैर, वे लोग जो नाखूनों की रंगहीनता से ग्रसित हैं उनके लिए यहाँ कुछ आसान घरेलू उपचार बताये गए हैं ताकि आप इस स्थिति का प्राकृतिक तरीके से उपचार कर सकें।

नीबू
नीबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यह नाखूनों के पीले और सफ़ेद धब्बों के उपचार में सहायक होता है। नीबू में एस्ट्रेंजेंट के गुण भी पाए जाते हैं अत: यह नाखूनों को साफ़ करता है और उन्हें रंगहीन होने से बचाता है। एक कटोरे में गुनगुना पानी लें। इसमें कुछ चम्मच नीबू का रस मिलाएं और नाखूनों इसमें डुबाकर रखें। ऐसा 10-15 मिनिट तक करें और फिर तेल से नाखूनों को मॉस्चराइज़ करें।

ऑरेंज एसेंशियल ऑइल
नाखूनों की रंगहीनता के लिए ऑरेंज एसेंशियल ऑइल एक अन्य महत्वपूर्ण उपचार है। ऑरेंज एसेंशियल ऑइल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं अत: यह नाखूनों की रंगहीनता के लिए ज़िम्मेदार फंगस को नष्ट करता है। थोडा ऑरेंज एसिंशियल ऑइल लें और उसे थोड़ी देर गर्म करें। इस तेल से अपने नाखूनों की मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से धो डालें।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड
हाइड्रोजन पेरोक्साइड में व्हाइटनिंग गुण पाया जाता है जो नाखूनों की रंगहीनता के उपचार में सहायक होता है। पीले नाखूनों पर यह प्रभावी तरीके से काम करता है और नाखूनों की रंगहीनता के लिए ज़िम्मेदार बैक्टीरिया को भी नष्ट करता है। आधा कप पानी लें और उसमें दो चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड अच्छी तरह मिलाएं। अब अपने नाखूनों को इस घोल में 10-15 मिनिट डुबाकर रखें और नरम ब्रश से नाखूनों को साफ़ करें। कुछ देर इंतज़ार करें और फिर पानी से धो डालें। एक महत्वपूर्ण बात जिसका ध्यान रखें कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड से आपके नाखून डिहाईड्रेट हो सकते हैं अत: आप उन्हें अच्छी तरह मॉस्चराइज़ करें।

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से नाखूनों की रक्षा करते हैं। आपके नाखूनों को केवल बैक्टीरिया की प्रभावित नहीं करता कभी कभी नेल पेंट के कारण भी ऐसा हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक बूँद टी ट्री ऑइल लें और इस तेल से नाखूनों की मसाज करें। इसे रात भर छोड़ दें और फिर पानी से धो डालें। फंगस और नाखूनों की रंगहीनता से छुटकारा पाने के लिए दिन में दो या तीन बार ऐसा करें।

नीबू और ग्लिसरीन
ग्लिसरीन न केवल नाखूनों को हाइड्रेट रखता है बल्कि नाखूनों को नमी भी प्रदान करता है और उन्हें चमकदार बनाता है। नीबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं जो नाखूनों को ब्लीच करते हैं और इस प्रकार नाखोनों के पीले धब्बों का उपचार करता है। नीबू के रस में ग्लिसरीन मिलाएं। इसे नाखूनों पर लगाकर 10-15 मिनिट मसाज करें। कुछ देर इंतज़ार करें और गुनगुने पानी से धो डालें।

व्हाट्निंग टूथपेस्ट
टूथपेस्ट न केवल दांतों को सफ़ेद बनाती है बल्कि यह पीले और हरे नाखूनों के उपचार में भी सहायक होती है। नाखूनों पर व्हाइटनिंग टूथपेस्ट रगड़ने से नाखूनों के दाग आसानी से निकल जाते हैं। टूथपेस्ट में व्हाइटनिंग घटक होता है तथा इसके अलावा इसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है जो नाखूनों की रंगहीनता के उपचार में सहायक होता है। नाखूनों पर टूथपेस्ट की परत लगायें और इसे 10-15 मिनिट छोड़ दें। ब्रश की सहायता से नाखूनों को स्क्रब करें और इस समस्या से छुटकारा पायें। पीले नाखूनों के उपचार के लिए इसे सप्ताह में एक बार करें।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में उच्च मात्रा में मेलिक एसिड पाया जाता है जो नाखूनों के पीले धब्बों को दूर करने के लिए सहायक है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो रंगहीन नाखूनों के उपचार में सहायक होते हैं। आधा कप एप्पल साइडर विनेगर लें और इसे गुनगुने पानी के साथ मिलाएं। अब नाखूनों को 20-30 मिनिट तक इस घोल में भिगा कर रखें और फिर पानी से धो डालें।

नीबू और बेकिंग सोडा
नीबू एक ब्लीचिंग एजेंट है जो नाखूनों की रंगहीनता का आसानी से उपचार करता है। पीले नाखूनों के उपचार हेतु बेकिंग सोडा एक उत्तम उपचार है और यह नाखूनों को अच्छी तरह एक्सफोलियेट करता है। दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं। दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं और इसे रंगहीन नाखूनों पर लगायें। एक महीने तक प्रतिदिन इस उपचार को अपनाकर इस स्थिति का प्राकृतिक तरीके से उपचार करें।



Click it and Unblock the Notifications
