Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
होठों में आ गयी है सूजन तो रातभर में ऐसे ठीक करें
होठों की सूजन किसी भी व्यक्ति को असहज कर सकती है। ये चेहरे पर ही होने के कारण सबकी नज़र में आ जाता है। कई बार होठों की सूजन की वजह से उस जगह पर खुजली और दर्द भी होने लगता है।
इसकी स्थिति को और ज़्यादा खराब होने से रोकने के लिए ज़रूरी है कि इसका उपचार किया जाए। होठों की त्वचा बेहद नाज़ुक होती है इसलिए बेहतर होगा कि आप इस पर किसी केमिकल उत्पाद का प्रयोग ना करें। आज हम आपको होठों की सूजन को तुरंत कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं। आप रात को सोने से पहले इन्हें आज़माएं और पूरी रात इसे काम करने दें। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

हल्दी
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक प्रभाव घाव को जल्दी भरता है। आपको बस 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में चुटकीभर हल्दी और ठंडा पानी मिलाना है। इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं। आप इसे रात भर के लिए छोड़ सकते हैं। आप इसके सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो कर भी सो सकते हैं।

एलोवेरा
एलोवेरा भी अपनी हीलिंग प्रॉपर्टी की वजह से जाना जाता है। ये मच्छर या कीड़े के काटने से हुई सूजन को कम करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आप एलोवेरा का ताज़ा पत्ता लें। चारों ओर से उसके कोने काट कर अंदर से उसका जेल निकाल लें और सूजन वाली जगह पर लगाएं। उस पर हल्के हाथों से मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। बेहतर नतीजों के लिए आप रोज़ाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा
एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट्स बेकिंग सोडा में भी पाए जाते हैं जो होठों की सूजन को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद करते हैं। 1 चम्मच बेकिंग सोडा को कुछ बूंद पानी डाल कर मिक्स कर लें। इसे होठों में लगाकर 10 मिनट या फिर रात भर के लिए छोड़ दें। ठंडे पानी से इसे धो लें। अगर आप तेज़ी से इसका असर देखना चाहते हैं तो रोज़ाना इसका प्रयोग करें।

शहद
शहद में प्राकृतिक हीलिंग एजेंट होते हैं जो बहुत ही प्रभावी तरीके से सूजे होठों को ठीक कर सकते हैं। एक चम्मच में कच्चा शहद लें और रुई की मदद से उसे अपने होठों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। ये तरीका रात को सोने जाने से पहले ट्राई करें।

नारियल का तेल
कोकोनट ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी पायी जाती है जो त्वचा पर किसी भी तरह के फंगस, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है। ये त्वचा पर मौजूद किसी भी तरह की अशुद्धता को भी दूर करता है। आप शुद्ध नारियल तेल लेकर अपने होठों पर लगाएं। उंगलियों की मदद से होठों पर मसाज करें। रात भर के लिए इसे लगा रहने दें और अगले दिन सादे पानी से इसे धो लें।

सेंधा नमक
अगर आपके होठों में सूजन है और इसके अलावा कटने या चोट का कोई निशान बन गया है तो ये असरदार उपाय है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से युक्त सेंधा नमक सूजन कम करता है। आपको इसके लिए एक चम्मच सेंधा नमक, गर्म पानी और धुले हुए साफ़ कपड़े की ज़रूरत है। सेंधा नमक को गर्म पानी में मिलाएं और उस घोल में कपड़े को डूबा कर निचोड़ लें और फिर सूजन वाली जगह पर रख दें। रात भर इसे रहने दें। अगली सुबह सादे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
