Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मदर्स डे स्पेशल : बिजी मॉम के लिए यह हैं बेहतरीन ब्यूटी टिप्स
अगर आप किसी भी मां से पूछेंगे तो आपको समझ में आएगा कि मदरहुड वास्तव में कितना मुश्किल है। अपने छोटे से बच्चे की देखभाल करने से लेकर, घर का काम संभालने, खाना बनाने से लेकर ऑफिस का काम पूरा करने तक, माँ का जीवन बहुत व्यस्त और कठिन होता है। और इसलिए, खुद का ध्यान रखना या फिर ग्लैमरस दिखने के लिए समय निकालना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उनके पास इतना समय या एनर्जी होती ही नहीं है, कि वह अपने ब्यूटी रूटीन को फॉलो कर पाएं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वे गुड और
ग्लोइंग नहीं दिखना चाहती हैं। ऐसे में कुछ ब्यूटी टिप्स और हैक्स सबसे बेहतर काम करते हैं। खासतौर से, जब आपका बच्चा सो रहा होता है, तो अपनी त्वचा और बॉडी को पैम्पऱ करने के लिए कुछ समय निकालें। आखिरकार, अच्छा दिखना महत्वपूर्ण है और यह आपके मूड और ऊर्जा को भी बढ़ाता है। तो चलिए इस बार मदर्स डे पर हम ऐसे ही कुछ आसान और इफेक्टिव ब्यूटी टिप्स और ट्रिक्स बिजी मॉम के लिए लेकर आए हैं जो न केवल समय बचाने में आपकी मदद करेंगे, बल्कि आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाएं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

सीटीएम रूटीन को करें फॉलो
यदि आप डेली रूटीन में अपनी त्वचा को क्लीऩ, टोन, और मॉइस्चराइज़ करती हैं, तो इससे आपकी स्किन हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी। हालांकि, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही प्रॉडक्ट्स को चुनें।
नींबू की लें मदद
नींबू का रस स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ एक्ने, काले धब्बे और झाईयों का इलाज करने में मदद करता है। हालांकि, आपकी त्वचा पर रस को रगड़ने या लगाने के लिए समय निकालना बिजी मॉम के लिए कठिन हो सकता है। ऐसे में आप जब किचन में नींबू का इस्तेमाल करें। उसी समय, नींबू को अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं। नींबू के अलावा, आप एलोवेरा का उपयोग भी कर सकती हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में।

सीसी क्रीम का करें चयन
मेकअप अप्लाई करते समय, बेस का स्मूद व सही होना बेहद आवश्यक है। हालांकि, इसके लिए आपको एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। प्राइमिंग और फाउंडेशन का इस्तेमाल करने के लिए आपको निश्चित रूप से एक काफी अधिक समय चाहिए। तो, इससे बचने और समय बचाने के लिए, आप प्राइमर को स्किप कर सकते हैं और सीसी क्रीम के साथ फाउंडेशन लगा सकते हैं।
ब्राइट लिपस्टिक आएगी काम
लिपस्टिक का एक ब्राइट शेड आपके लुक और साथ ही साथ आपके आत्मविश्वास को तुरंत बढ़ा सकता है। चाहे आप किसी ऑफिशियल मीटिंग में शामिल हो रही हों या फिर आप किसी पार्टी में जा रही हों, बस एक ब्राइट लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद आपको मेकअप में बहुत अधिक समय नष्ट करने की जरूरत नहीं होगी।

कंसीलर से छिपाएं डार्क सर्कल्स
चाहे आप ऑफिस जूम मीटिंग अटेंड करने के लिए जाग रहे हों या आपका बच्चा आधी रात में रोना शुरू कर दे, बिजी मॉम होने के कारण आपको अक्सर अपनी नींद के साथ समझौता करना पड़ता है। ऐसे में आपकी आँखें निश्चित रूप से प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाना बेहद आम बात है। हालांकि, उन काले घेरों को छिपाने के लिए आप कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मस्कारे का एक अच्छा कोट
आई मेकअप एक ऐसी चीज़ है जो आपके संपूर्ण लुक को बना या बिगाड़ सकता है। वैसे तो विंग्ड आईलाइनर आंखों पर अच्छा लगता है, लेकिन इसके खराब होने पर इसे सही करने में, आप अपनी आंख को खराब कर सकते हैं और अपना समय भी बर्बाद कर सकते हैं। ऐसे में मस्कारे पर भरोसा करें। अपनी पलकों पर इसका एक अच्छा कोट लगाएँ और फिर देखिएगा कि आपकी आंखें कितनी खूबसूरत नजर आती हैं।

हल्के गीले बालों को बांधे और सो जाएं
यह एक बेहद महत्वपूर्ण ट्रिक है, जो यकीनन बिजी मॉम के बेहद काम आएगी। अगर आपको अगली सुबह जल्दी कहीं जाना है या फिर आपकी ऑनलाइन मीटिंग है, लेकिन आपको यह नहीं पता कि आप बालों का क्या करें तो ऐसे में आप बस एक रात पहले अपने बालों को वॉश धोएं, हल्के नम बालों में सॉफ्ट बन बनाकर सो जाएं। अगले दिन, आपके बालों में सुंदर नरम कर्ल होंगे।
शैम्पू का करें उपयोग
एक बिजी मॉम होने के नाते, आपका पूरा दिन कई काम निपटाने होते हैं और ऐसे में यह आपके लिए थकाऊ हो सकता है। और इसलिए, नियमित रूप से अपने बालों को धोना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, बालों को रोज वॉश करना अच्छा भी नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आप बाहर जा रही हैं तो बालों को कुछ ही समय में साफ और रूखा बनाने के लिए ड्राई शैम्पू सबसे अच्छा विकल्प है। हालाँकि, एक सूखा शैम्पू खरीदें जो आपके बालों को सूट करता हो।



Click it and Unblock the Notifications
