Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
पार्लर से फेशियल और वैक्स कराने के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, वरना स्किन पड़ सकती है काली
महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए पार्लर से फेशियल, वैक्स, बॉडी मसाज और हेयरकट करवाती हैं। पार्लर से फेशियल करवाने के बाद भी स्किन डल और काली पड़ जाती है। पार्लर से फेशियल, स्क्रब और वैक्स करवाने के बाद महिलाएं कुछ गलतियां कर देती है जिसकी वजह से स्किन डल और काली हो जाती है। चलिए जानते हैं पार्लर से आने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

फेशियल कराने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
-मेकअप करने से एक दिन पहले फेशियल करवाना चाहिए। फेशियल करवाने के बाद चेहरे पर मेकअप नहीं करना चाहिए। फेशियल करवाने से स्किन के पोर्स खुल जाते है ऐसे में मेकअप पोर्स में घुस कर उसे गंदा सकता है जिससे चेहरे पर पिंपल और दाने निकल सकते हैं।
-फेशियल कराने के बाद धूप में बाहर नहीं जाना चाहिए। फेशियल कराने के बाद घर से बाहर ना निकलें।
- फेशियल कराने के बाद स्किन पर साबुन और स्क्रब का इस्तेमाल ना करें।
- फेशियल कराने के बाद स्किन को बार बार न छुएं।

आइब्रो बनाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
- वैक्सिंग और थ्रेडिंग करवाने के बाद स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है ऐसे में तेज धूप से स्किन को बचाना चाहिए।
- आइब्रो बनाने के बाद स्किन पर एलोवेरा जेल, मॉइश्चराइजर और बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए।
- आइब्रो बनाने के बाद आंखों के आसपास सूजन देखने को मिलती है तो आप टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ठंडी टी बैग्स का इस्तेमाल करने से आंखों की सूजन कम हो जाएंगी

ब्लीच कराने के बाद इस तरह रखें त्वचा का ध्यान
- ब्लीच कराने के बाद धूप में नहीं जाना चाहिए क्योंकि सूरज की रोशनी से स्किन जल सकती हैं।
- ब्लीच कराने के बाद ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, क्योंकि ब्लीच कराने के बाद स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है ऐसे स्किन को हाइड्रेट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
- ब्लीच कराने के बाद स्किन पर किसी भी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

वैक्सिंग के बाद इस बात का रखें ध्यान
-बॉडी वैक्स करवाने के बाद स्किन को ज्यादा तेज धूप या फिर गर्म जगह पर ना लेकर जाएं, नहीं तो स्किन डल और काली हो सकती हैं।
- वैक्स कराने के बाद स्विमिंग नहीं करना चाहिए। वैक्स कराने के दो दिन तक स्विमिंग नहीं करना चाहिए।
- वैक्स कराने के बाद हाथों पर स्क्रब नहीं करना चाहिए। वैक्स कराने के बाद स्किन पर किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बिकिनी वैक्स कराने के बाद टाइट कपड़े पहननें से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
