Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
Hair Spa At home: घर पर रखी इन 5 चीजों से करें हेयर स्पा, बिना पार्लर जाए ही मिलेंगे सॉफ्ट और शाइनी बाल
How To Do Hair Spa At Home: आजकल के खराब लाइफस्टाइल, बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण लोगों को कई रह की हेयर प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में, इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं और स्पा करवाते हैं। लेकिन पार्लर में किए जाने वाले हेयर स्पा में केमिकल्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही, कई बार हेयर फॉल या ड्राई बालों की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल तरीके से हेयर स्पा कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको घर पर ही कुछ घरेलू चीजों की मदद से हेयर स्पा करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे। साथ ही, यह हेयर फॉल को कम करने में भी मदद करेगा। तो आइए, जानते हैं कि घर पर हेयर स्पा कैसे करें?

बालों में ऑयलिंग करें
हेयर स्पा की शुरुआत बालों में ऑयलिंग से की जाती है। इसके लिए गुनगुने नारियल तेल, बादाम के तेल या सरसों के तेल से करीब 10 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होगी।
स्टीम दें
बालों में ऑयलिंग करने के करीब एक घंटे बाद बालों को स्टीम दें। इसके लिए आप स्ट्रीमर या गीले तौलिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल को जड़ों तक पहुंचाने में मदद करेगा। साथ ही, हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत करेगा।
हेयर मास्क लगाएं
शैंपू करने के बाद हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में एक मैश किया हुआ केला, 2 चम्मच दही, एक विटामिन-ई का कैप्सूल और एक चम्मच एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और करीब 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से सिर धो लें। यह बालों को स्मूद बनाने के साथ-साथ बालों को गहराई से कंडीशनिंग भी करेगा।
हेयर वॉश करें
बालों को स्टीम देने के बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। ध्यान रहे कि शैंपू करते वक्त गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। जब आप शैंपू कर लें तो अपने बालों में कंडीशनर अप्लाई करें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
