Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सर्दियों में फटने लगी है स्किन तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, रूखापन होगा दूर और चेहरा हो जाएगा मुलायम
Home remedies For Cracked Skin In Winter: सर्दियों में त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत पड़ती है। सर्दियों में ड्राई स्किन या त्वचा के रूखेपन की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, सर्दियों में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। कई बार रूखेपन के कारण स्किन फटने भी लगती है। ऐसे में, सर्दियों में ड्राई और फटी हुई स्किन से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के मॉइश्चराइजर, क्रीम और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो स्किन की ड्राईनेस को कम करने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेंगे। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नारियल का तेल
सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा को गहराई से पोषण भी प्रदान करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से ड्राई और फटी स्किन से राहत मिलेगी।
ग्लिसरीन
ड्राई स्किन वालों के लिए ग्लिसरीन बहुत अच्छा होता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ रिपेयर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप ग्लिसरीन और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर सोएं। इससे त्वचा का रूखापन और फटी स्किन को ठीक करने में मदद मिलती है।
बादाम का तेल
बादाम का तेल भी ड्राई स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करता है। साथ ही, यह पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।
देसी घी
सर्दियों में रूखी और फटी हुई स्किन से राहत पाने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले घी को हल्का गर्म करके चेहरे पर लगाएं और कुछ देर मालिश करें। इसके नियमित इस्तेमाल से ड्राई स्किन की दिक्कत दूर हो जाएगी।
एलोवेरा जेल
स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में एलोवेरा जेल भी असरदार होता है। यह स्किन को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, ड्राइनेस को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले ताजा एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे रात भर भी चेहरे पर लगा रहने दे सकते हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
