Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
BEAUTY TIPS: सर्दी में ग्लिसरीन को ऐसे लगाएं रात में

नॉर्थ इंडिया में कड़ाके की सर्दी हो रही है और ऐसे में स्किन की नमी खोने का काफी डर रहता है। अगर अपनी स्किन की केयर करना हो तो आपको रात में ही चेहरे पर ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने चाहिये। इससे रातभर आपकी स्किन रिपेयर होती रहेगी और अगली सुबह चेहरे पर अच्छा सा ग्लो मिलेगा। सर्दियों में जो अधिकतर महिलाएं खुद की ब्यूटी किट में रखना पसंद करती हैं, वो है ग्लिसरीन। चेहरे के लिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

जी हां, ग्लिसरीन कोई नया नाम नहीं है बल्कि यह खूबसूरती निखारने की देसी दवा है। रात में अगर चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगा कर सोया जाए तो चेहरे का रूखापन कम होता है और अगर इसे फटी एडियों पर लगाया जाए तो एडियां ठीक हो जाती हैं। ऐसे ही ग्लिसरीन के कई ढेर सारे फायदे हैं, जिसे आप उयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं सर्दियों में स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिये ग्लिसरीन को रात में कैसे चेहरे पर लगाएं।

1. स्किन बनाए फेयर और दाग रहित
ग्लिसरीन को रात में यूज़ करने के लिये आप नींबू का रस, गुलाब जल और ग्लिसरीन की एक मात्रा में मिक्स करें। फिर इस पेस्ट से अपने चेहरे की कुछ मिनट तक मसाज करें। फिर इसे रातभर के लिये ऐसे ही चेहरे पर लगा छोड़ दें। इस ब्यूटी टिप्स को आजमा कर आप देंखेगी कि आपकी स्किन काफी फेयर हो गई है। अगर आपकी स्किन में कोई पिगमेंटेशन है या फिर डार्क स्पॉट पड़े हैं तो वह भी धीरे धीरे खतम होने लगेंगे।

2. रूखी त्वचा से दिलाए छुटकारा
रात को सोने से पहले आप चाहें तो दूध की मलाई में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिला कर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह उपचार उन लोंगो के लिये अच्छा है जिनकी स्किन काफी रूखी रहती है सर्दियों में।
3. मॉइस्चर की तरह यूज़ करें इसे
आप ग्लिसरीन को एक मॉइस्चर की तरह भी यूज़ कर सकती हैं। इसे अपनी डेली क्रीम के साथ मिला कर रोजाना सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। अगर क्रीम नहीं भी है तो भी आप इसे सादे पानी के साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं।

4. त्वचा को बनाए चमकदार और नम
ग्लिसरीन को बेसन तथा चंदन पावडर के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं और चेहर पर लगा कर 20 मिनट तक सूखने दें। फिर इसे धो लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट और चमकदार हो जाएगी। इससे आपकी गोराई तुरंत ही दिखेगी। आप इस ब्यूटी टिप को हफ्ते में दो बार यूज़़ कर सकती हैं।

5. मुंहासों के दाग हटाने में मदद करे
इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि एक्ने और मुंहासों को दूर करने में काफी फास्ट होते हैं। आप ग्लिसरीन को डायरेक्टली ही चेहरे पर लगा कसती हैं। इसके साथ ही इसे मुंह के अल्सर पर भी लगाया जा सकता है।

6. फेस टोनर की तरह करता है काम
ग्लिसरीन और एप्पल साइडर वेनिगर को समान्य मात्रा में मिक्स करें और साफ चेहरे पर लगाएं। आपको फिर इसे धोने की जरुरत नहीं है। इससे आपके स्किन के पोर्स बंद हो जाएंगे।
अब तक आप समझ गई होंगी कि ग्लिसरीन आपकी त्वचा पर कितना अच्छा असर डाल सकता है। बस आपको इसे अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करना है और इसके फायदे देखने हैं।



Click it and Unblock the Notifications