Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
ब्लू आई वाली महिलाएं ऐसे करें मेकअप, ऐश्वर्या राय की तरह दिखेंगी खूबसूरत
हर महिला को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। फिर चाहे शादी में जाने के लिए तैयार होना है, या फिर कोई फैमिली फंक्शन के लिए रेडी होना हो। लेकिन आपकी आंखों का कलर आपके मेकअप पर गहरा प्रभाव छोड़ सकता है।
काली और भूरी आंखों वाली महिलाओं के चेहरे पर हर तरह का मेकअप अच्छा लगता है, लेकिन नीली आंखों वाली महिलाओ को मेकअप करने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ब्लू आंखों वाली महिलाएं काफी अक्ट्रेक्टिव दिखती हैं। ऐसे में अपने लुक्स को और खूबसूरत बनाने के लिए आपको मेकअप करते समय इन जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

ब्लू आंखों की महिलाएं मेकअप के लिए अपनाएं ये टिप्स
1. आईशैडो
ब्लू आंखों के साथ सही आईशैडो को चुनना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप भूरे, गोल्ड और कोपर कलर के आईशैडो को चुन सकती हैं। लेकिन आप ऑरेंज और ब्लू शैड्स को आंखों पर अप्लाई करने से बचें।
2. आईलाइनर
नीली आंखों वाली महिलाओं को अपनी आंखों को डिफाइन करने के लिए डार्क आईलाइनर का इस्तेमाल करें। नीली आंखों के लिए काला और भूरा आईलाइनर चुनें। अपने लुक्स को सॉफ्ट रखने के लिए ब्लैक की जगह आप ब्राउन आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
3. काजल
महिलाओं की आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए काजल एक अहम हिस्सा है। खासकर नीली आंखों को अक्ट्रेक्टिव दिखाने में काजल एक बड़ा बदलाव ला सकता है। अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप मोटा काजल लगाएं।
4. ब्लश
नेचुरल दिखने के लिए आप पिंक कलर के ब्लश शेड्स चुनें जो आपकी आंखों में नीले रंग के अच्छे से दिखा सके।
5. लिप कलर
नीली आंखों के साथ जब लिप कलर की बात आती है तो अपने लिप्स को सिंपल रखें। ऐसे शेड्स चुनें जो आपकी स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करें। न्यूड, बेज और पिंक जैसे न्यूट्रल शेड्स नीली आंखों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।



Click it and Unblock the Notifications
