Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मजबूत बालों के लिये खाएं ये स्नैक्स
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने बालों की देखभाल कर सके। बालों की केयर ना करने की वजह से वह असमय सफेद, पतले और टूटने लगते हैं। आपकी पर्सनेलिटी निखारने में बालों की अहम भूमिका होती है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि बालों की देखभाल अच्छे से की जाएं। अगर हर रोज 100 बाल झड़ते हैं तो यह सामान्य बात है लेकिन वही बाल अगर ज्यादा की तादाद में गिरने लगे तो मुसीबत बन जाती है।
वैसे तो कई ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनसे बाल झड़ना रुक जाता है लेकिन अगर हम अपने आहार में प्रोटीन युक्त खाघ पदार्थ इस्तमाल करें तो और भी अच्छा होगा। आप जो कुछ भी खाएंगी आपके शरीर को वही लगेगा तो ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स बताएंगे जिन्हें भूख लगने पर खाया जा सकता है और इससे बाल भी मजबूत और स्वस्थ्य रहेंगे।

बादाम
इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो कि सिर की त्वचा में ब्लड़ सर्कुलेशन बढाएगा।

अखरोट
इसमे विटामिन सी और जिंक होता है, जो कि सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढाता है और यदि जिंक की कमी हो जाए तो बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं।

सूरजमुखी के बीच
इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, बायोटिन, पोटैशियम, जिंक, आयरन, विटामिन बी, ई, मैगनीशियम और कैल्शियम पाया जाता है। बाल प्रोटीन से बनते हैं तो इसे अपने स्नैक में जरुर शामिल करें।

अंजीर
इसमें आयरन, मैगनीशियम, विटामिन ए, बी और सी, फोलिक एसिड, जिंक, सोडियम और पोटैशियम होता है। इनमें केले से 80% ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है।

केला
इसमें अमीनो एसिड होता है जो कि शरीर खुद से नहीं बना पाता बल्कि उसे आहार से प्राप्त करना पड़ता है। इसमे मौजूद पोटैशियम बालों को कोमल और मुलायम बनाता है।

रसभरी या स्ट्रॉबेरी
बेर में विटामिन ए और ई पाया जाता है। इससे बाल मजबूत बनते हैं।

किशमिश
इसमें लौह होता है जो कि खून में ऑक्सीजन का फ्लो बनाए रखता है। बालों की जडो़ को उसके सिर की त्वचा से ही पोषण मिलता है तो ऐसे में किशमिश से सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन होता है।



Click it and Unblock the Notifications
