Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
लंबे और खूबसूरत बालों के लिए अपनाएं ये 15 प्राकृतिक उपाय
उम्र के बढ़ने और तनाव के कारण हम बालों की समस्याओं से घिर जाते हैं। खासकर लड़कियां बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए काफी परेशान रहती हैं। हाल के दिनों में कई ऐसी तकनीक विकसित की गई है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और उनका विकास होता है। पर आप बालों की समस्या से निपटने के लिए केमिकल का इस्तेमाल क्यों कर रही हैं? बालों में तरह-तरह के केमिकल लगाने से बाल भद्दे, छल्लेदार और बेजान हो सकते हैं।
बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करने के लिये कई पुराने जमाने की महिलाएं अब भी घरेलू चीज़ो का प्रयोग करती हैं। आइए हम आपको बताते हैं 15 प्राकृतिक तरीके जिससे आप अपने बालों को लंबे और मजबूत बना सकते हैं।

1. अंडे का मास्क
अंडे में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन, सेलेनियम, फास्फोरस, जिंक, आइरन, सल्फर और आयोडीन पाया जाता है। ये सभी बालों को झड़ने से बचाते हैं। साथ ही अंडा बालों के लटों को भी मोटा बनाता है। अंडे में आप थोड़ा सा जैतून का तेल मिला कर एक अच्छा हेयर पैक बना सकते हैं।
कैसे लगाएं: अंडे की सफेदी और एक चम्मच जैतून तेल व शहद को आपस में अच्छे से मिला लें। अब इसे समान रूप से पूरे सिर की खाल पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी और शैंपू से धो लें। जैतून का तेल रूखे और कमजोर बालों को मजबूत करने में मदद करता है।

2. आलू का रस
इसके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। आलू का रस बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल प्राकृतिक रूप से बढ़े तो इसमें आलू का रस लगाएं।
कैसे लगाएं: सिर के खाल पर आलू का रस लगाएं और और 15 मिनट बाद धो लें। आलू में पाया जाने वाला विटामिन आपके बालों को लंबा और मजबूत बनाएगा।

3. मेंहदी पैक
यह एक जाना पहचाना बालों का नेचुरल कंडीशनर है। मेंहदी पैक भद्दे और सफेद बालों को चमकीला बना देता है। साथ ही यह बालों की जड़ों पर भी अपना असर दिखाता है और बालों के बढ़ने में मदद करता है।
कैसे लगाएं: एक कप मेंहदी पाउडर में आधा कप दही को अच्छे से मिला लें। इसे करीब दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने सिर के खाल पर लगाएं। जब यह पूरी तरह सूख जाए तो इसे धो लें।

5. कोकोनट मिल्क
कोकोनट मिल्क प्रोटीन, आइरन, पोटैशियम और जरूरी फैट से भरा होता है। यह बालों को झड़ने और टूटने से रोकता है।
कैसे लगाएं: कोकोनट मिल्क को सीधे सिर के खाल पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और अगले दिन अच्छे से धो लें।

6. ग्रीन टी
चूंकि ग्री टी में प्रचूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसलिए यह बालों की समस्या पर काफी असरदार होता है। साथ ही इसमें बड़ी मात्रा में पॉलीफेनॉल्स और प्रज्वलनरोधी गुण पाया जाता है, जो बालों के विकास में मददगार होता है।
कैसे लगाएं: ग्रीन टी के दो पुड़िए को एक कप गर्म पानी में डुबा कर मिश्रण तैयार करें। अब इस पानी से अपने सिर के खाल को धोएं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपने दैनिक आहार में भी ग्री टी को शामिल करें।

7. आमला
आमला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह न सिर्फ बालों का विकास करता है बल्कि सिर के खाल में पिगमेंटेशन को भी रोकता है।
कैसे लगाएं: आमला पाउडर और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिला कर सिर के खाल पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पाने से सिर को धो लें। इसे लगातार लगाने से आपके बाल काले और मजबूत होंगे।

8. अंगूर के बीज का तेल
यह तेल हेयर फॉलिकल्स को प्रोत्साहित करता है और बालों को स्वस्थ रखता है। यह तेल उनके लिए भी फायदेमंद है जिनके बाल घुंघराले होते हैं।
कैसे लगाएं: रात को सोने से पहले इस तेल से अपने सिर के बाल का मसाज करें और अगले दिन सुबह सिर को अच्छे से धो लें।

9. एलोवेरा और शहद
एलोवेरा में विटामिन ए, बी, सी, सेलेनियम और दूसरे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इससे डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है और बाल स्वस्थ रहते हैं।
कैसे लगाएं: सिर के खाल पर एलोवेरा लगाकर रात भर छोड़ दें। अगले दिन सुबह सिर को अच्छी तरह से धो लें। आप चाहें तो एलोवेरा और शहद को बराबर मात्र में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

10. ओटमील हेयर पैक
बालों में नमी प्रदान करने के लिए ओटमील एक अच्छा प्राकृतिक पदार्थ है। यह न सिर्फ आपके बालों को चिकना और मजबूत बनाएगा, बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाएगा।
कैसे लगाएं: ओटमील हेयर मास्क बनाने के लिए आधे कम ओट में दो चम्मच बादाम का तेल और एक चौथाई कप दूध को मिला लें। इस मास्क को बालों की जड़ से लेकर सिरे तक लगाएं। इसे 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धो लें। ध्यान रहे कि मास्क लगाने से पहले आपके बाद उलझे हुए और गीले न हों।

11. प्याज का रस
प्याज सल्फर से भरपूर होता है। यह कोलाजेन टिश्यू के बनने में मदद करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स बनता है। इसके अलावा प्याज रक्त संचार को भी बढ़ाता है और सिर के खाल को साफ रखने में मदद करता है।
कैसे लगाएं: प्याज को छोटे-छोट टुकड़ों में काट कर उसका रस निकाल लें। इस रस को अपने सिर के खाल पर लगाएं और 30 से 45 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें। चूंकि प्याज में गंध होती है, इसलिए आप चाहें तो इसमें गुलाब जल या शहद मिला सकते हैं।

12. सेब का सिरका
सिरका आपके बालों में पीएच को संतुलित रखता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। साथ ही इससे बालों में चमकीले और मजबूत भी होते हैं। इतना ही नहीं यह सिर के खाल पर जमे रसायनिक तत्वों की हटाता है।
कैसे लगाएं: सेब के सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर शैंपू करने के बाद सिर में लगाएं। इससे आपके बाल स्वस्थ होंगे।

13. नींबू का रस
सिरके की तरह नींबू का रस भी सिर के खाल के पीएच को संतुलित करता है और बालों के विकास में बढ़ावा देता है।
कैसे लगाएं: एक मुठ्ठी बादाम को रातभर पानी में फूलने के लिए छोड़ दें। सुबह बादम को छील कर पीस लें। अब इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिला कर सिर का मसाज करें। 20 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो इसे अच्छे से धो लें।

14. अच्छा खाएं और तनाव कम करें
ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जी, मांस और मछली खाएं। अच्छे फैट का सेवन करें और ज्यादा ऑयली चीजों से दूर रहें। इस बात को सुनिश्चि करें कि आप पर्याप्त मात्रा में आइरन, जिंक और विटामिन सी का सेवन कर रहे हैं। दरअसल बालों की समस्या की एक मुख्य वजह तनाव भी है। इसलिए अपनी जिंदगी से इमोशनल और फिजिकल तनाव को दूर करने की कोशिश करें। खुले हवा में घूमने जाएं और कुछ एक्सरसाइज भी करें। साथ ही अच्छी नींद लें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

15. बालों में ज्यादा स्टाइलिंग न करें
बालों में ज्यादा स्टाइलिंग करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। मशीन के जरिए बालों को घुंघराले कराने, सीधा कराने, केमिकल ब्लीच, कलर और अधिक मात्रा में जेल लगाने से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। हमेशा आराम से बालों में कंघी या ब्रश करें। बालों को सावधानी से साफ करें और उन पर अनावश्य दबाव न डालें।

लंबे बालों के लिए अपनाएं ये 15 प्राकृतिक उपाय
अब तो आप जान की गए होंगे कि बालों को मजबूत और चमकीला कैसे बनाया जाए। तो आज से ही इन बातों पर अमल करना शुरू कर दें। जाहिर है, जब आपके बाल लंबे और खूबसूरत होंगे तो इससे दूसरों को जलन भी होगी।



Click it and Unblock the Notifications