Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाल झड़ने लगे तो जूस लगाएं या पिएं
जब हम बच्चे हुआ करते थे तब हमारी मम्मी हमें रोज जूस पीने को बोलती थी, मगर हम नाक-भौं सिकोड़ कर उससे पीछा छुड़ा लिया करते थे। यहां तक कि हमें हरी सब्यिजों से भी नफरत हुआ करती थी। आज भी यही आदत हमारे पल्ले पड़ी हुई है, लेकिन हम जूस पीने के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले लाभों को इगनोर नहीं कर सकते। अगर बालों को झड़ने से रोकना है तो आपको दिन में दो बार फल और सब्जियों का रस पीना चाहिये। इसके अलावा बहुत सारा पानी तो पीना ही चाहिये।
बालों को झड़ने से रोकने के लिये ऐसे कई सारे सब्जियों और फलों के रस हैं, जैसे, गाजर, प्याज, लहसुन, धनिया , खीरा और टमाटर आदि। इन जूस को या तो आप बाल में लगाएं या फिर इनका भरपूर सेवन करें। यकीन मानिये नियमित जूस पीने से आपके बाल झड़ना केवल कुछ ही दिनों में रूक जाएंगे। तो आइये जानते हैं कि कौन कौन से हैं ये स्वास्थ वर्धक जूस।

गाजर का जूस
यह एक हेल्दी ड्रिंक है जिसमें बिटा कैरोटीन होता है, जो कि बालों में शाइन और कलर भरता है। गाजर का जूस पीने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो स्कैल्प में ब्लड फ्लो को तेज कर देता है और बाल उगने शुरु हो जाते हैं।

प्याज का रस
अगर बाल उगाने हैं तो स्कैल्प में खून का दौरा अच्छे से होना चाहिये। प्याज एक एंटीसेप्टिक होता है जिसे सिर पर लगाने से स्कैल्प साफ रहता है। आप प्याज के रस को सिर पर डायरेक्ट लगा सकते हैं। जब यह सूख जाए तब इसे शैंपू से धो लें।

लहसुन
लहसुन के रस को बालों में लगाने से जड़ मजबूत होती है और सिर के अंदर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। इसलिये ताजा लहसुन का रस हमेशा बालो में लगाना चाहिये।

धनिया का रस
धनिया का रस पीने से हेयर लॉस में मदद मिलती है। इसके पीना ना चाहते हों तो इसे थेाड़े से पानी में मिला कर इसका पेस्ट तैयार कर लें, फिर इसका जूस छान लें और बालों कि जड़ों में लगाएं। इसे 1 घंटा तक लगा रहने दें और बाद में सिर शैंपू से धो लें।

खीरे का रस
खीरे का रस पीने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं, इसका जूस पीने का दूसारा फायदा है कि आपा वजन भी कम हो जाता है, दिल की बीमारी नहीं होती। खीरे का जूस सुबह दिन में पीना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
