Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दुबारा से बालों को उगाए प्याज
जब घर में खाना के लिये मसाला तैयार करने के लिये प्याज काटी जाती है तब आंखों में आंसू आने लगते हैं। उस समय हम कोशिश करते हैं कि जल्दी से प्याज काटने का काम खत्म हो जाए, लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्याज हमारे बालों के लिये बहुत अच्छा होती है। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कि बालों को दुबारा उगाने में सहायक और गिरते बालों को रोकने के लिये अच्छी होती है। अगर आपके सिर में रूसी भी है तो भी प्याज पीस कर उसका रस लगा लीजिये, इससे रूसी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
अगर आपको अपने बालों की रंगत और पकड मजबूत करनी है तो उसके लिये प्याज का हेयर पैक लगाना शुरु कर दीजिये। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही आसानी से बनाए जाने वाले प्याज के पैक्स के बारे में।

ऐसे बनाएं प्याज हेयर पैक-
1. प्याज का रस- प्याज को मिक्सी में पीस कर उसका रस निकाल लीजिये और अपने सिर की त्वचा को इस रस से मसाज कीजिये। इसके बाद अपने सिर को तौलिये से लपेट लीजिये और आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लीजिये।
2. प्याज का रस और हेयर ऑयल- प्याज का रस निकालिये और उसमें बालों के तेल में मिला कर सिर पर लगा लीजिये। इसे एक घंटे तक लगा रहने दीजिये और बाद में शैंपू कर लीजिये। इसके अलावा आप सुगन्धित तेल भी लगा सकती हैं, जिससे बालों से प्याज की महक ना आए।
3. प्याज, ऑलिव ऑयल, नारियल तेल पैक- इस पैक को बनाने के लिये कुछ प्याज ले कर पीस लीजिये और उसका रस निकाल लीजिये। उसमें चम्मच ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाइये। इस मिश्रण को बालों में लगाइये, जड़ों में इस तेल को न लगाएं। इसे 2 घंटे तक लगा रहने के बाद शैंपू से धो लें। इस पैक को आप रोज लगा सकती हैं।
4. प्याज, बियर और नारियल तेल- बियर और नारियल तेल के साथ प्याज के गूदे को मिलाइये और बालों में लगा लीजिये। इस मिश्रण को 1 घंटे तक बालों में रखना है इसके बाद शैंपू कर लेना है। इससे बलों में शाइन आएगी और वह घने दिखेगें।
5. प्याज और शहद- प्याज का रस और शहद मिला कर बालों की जड़ों में लगाएं। फिर इसे 2 घंटे बाद नींबू और पानी मिला कर बालों को धो लें। इससे बालों में शाइन आएगी और इसे हफ्ते में तीन बार जरुर दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications
