Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुडौल बनने के लिये पीजिये शहद और नींबू

शहद से इस तरह दूर करें मोटापा
1. शहद शरीर की चर्बी को बडी ही तेजी से गलाता है। इसके अलावा डाइटिंग करते वक्त अगर आप शहद को अपने आहार में शामिल करेंगे तो आपके शरीर को पूर्ण रूप से पोषण मिलेगा और शरीर को डाइटिंग का दुष्परिणाम नहीं झेलना पड़ेगा।
2. ज्यादातर शहद को पानी के साथ ही लेना चाहिये। शहद को गुनगुने पानी के साथ पीने से जल्दी चर्बी घटती है और साथ ही ज्यादा महनत भी नहीं करनी पड़ती।
3. शहद और नींबू का मिश्रण वेट लॉस प्लान के लिये बहुत ही लाभकारी है। अगर आप रोजाना नींबू के रस और शहद को मिला कर गुनगुने पानी के साथ पिएंगे तो दिनभर एक्टिव रहने के साथ साथ वजन पर भी नियंत्रण कर सकेगे।
4. अगर आपको बहुत ज्यादा भूख लगती है तो दूध में शहद की कुछ बूंदे मिला कर रोजाना पिएं। इससे ना केवल आपका पेट भरेगा बल्कि शरीर को जरुरी पोषण भी मिलेगा।
5. अगर आप शहद को अपने भोजन में प्रयोग करना चाहते हैं तो इसकी कुछ बूंदो को दही में डाल कर खाएं। इससे आप पूरा दिन एक्टिव बने रहेंगे।
6. कई लोग जो डाइटिंग करते हैं वे सलाद में स्वीटनर की जगह पर हनी का प्रयोग कर सकते हैं। बस कुछ बूंद शहद की डालें और हेल्दी सैलेड खाएं। यह एक बहुत ही हेल्दी स्नैक साबित हो सकता है।
7. अगर जल्द मोटापा कम करना हो तो हर भोजन के बाद गरम पानी में शहद और नींबू का रस डाल कर पीने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है। साथ ही वर्कआउट करने के तुरंत बाद भी इसे पीने से एनर्जी मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
